धामी बुल्डोजर एक्शन..देहरादून प्रशासन ने एक और अवैध मजार को किया ध्वस्त..

अवैध संरचना को हटाने से पूर्व क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया. करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई,कोई विरोध नहीं हुआ...


देहरादून:देवभूमि की राजधानी देहरादून में बीती रात एक और अवैध मजार धामी सरकार के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया,कारवाई से दो हफ्ते पहले दून प्रशासन ने यहां नोटिस चस्पा किया हुआ था,जिसमें सरकारी भूमि पर इस संरचना के निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाए जाने को कहा गया था. लेकिन इस पर कोई जवाब न आने पर, पुलिस और प्रशासन की टीम ने देहरादून डीएम के निर्देश पर अवैध मजारों पर कारवाई जारी रखते हुए शास्त्री नगर अजबपुर कला क्षेत्र में रोड किनारे अवैध रूप से बनी मजार को बुल्डोजर से ध्वस्त कर हटा दिया.
जानकारी के मुताबिक नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह और एसडीएम हरि गिरी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर उसका मलबा उठवा कर भिजवा दिया. उक्त संरचना के नीचे कोई भी किसी भी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध संरचना को हटाने से पहले यहां नोटिस चस्पा किया गया था। कोई जवाब नहीं मिलने पर इसे हटा दिया गया.
वही एसएसपी अजेय सिंह ने बताया कि अवैध संरचना को हटाने से पूर्व क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया था. करीब एक घंटे तक चली इस कारवाई में किसी तरह का विरोध नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र क्लोरीन गैस लीक होने से इमरजेंसी…आसपास के आवासीय घरों को खाली कर सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया.. मौके पर खुद SSP मोर्चा संभाल SDRF/NDRF सहित फायर सर्विस के साथ Safe Disposal कार्रवाई में जुटे..

बता दें धामी सरकार अभी तक ऐसी 571 अवैध मजारों को रास्ते से हटा चुकी ही जोकि सरकारी भूमि पर कब्जे करके बनाई गई थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बार बार ये कहते रहे है कि सरकारी भूमि पर कब्जे कर बनाई गई अवैध संरचनाओं को हटाया जाएगा,बेहतर होगा कि लोग इसे खुद हटा ले.देवभूमि में नीली हरी चादर डाल कर जमीन को कब्जाने का खेल नहीं चलने दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP की दूरदर्शिता से चक्रव्यूह में फंसा 01 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर..अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई 08 लाख  कीमत की 10 मोटर बाइकें बरामद..आदतन आपराधिक घटनाओं में लिप्त लोगों के खिलाफ़ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई कर जनपद से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा :- एसएसपी देहरादून

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें