एक्शन:मुख्यसचिव के दौरे के बाद.अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज..हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में 04 अवैध निर्माण ध्वस्त…

सरकारी भूमियों पर हुए अतिक्रमण पर चलने वाली बुल्डोजर ने पकड़ी रफ्तार..

हरिद्वार : मुख्यसचिव आनंद वर्धन ने कुंभ नगरी हरिद्वार में अपने दौरे के दौरान निर्देशित करते हुए कहा है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाया जाए.क्योंकि कुंभ से पूर्व हरिद्वार कॉरिडोर के काम पूरे कराए जाने है.ऐसे में उत्तराखंड मुख्य सचिव के जाते ही जिला प्रशासन का सरकारी जमीनों पर बने अतिक्रमणों पर जेसीबी, बुल्डोजर चलाने का अभियान एकाएक तेज हो गया हैं.. हरिद्वार डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि हरिद्वार जिले में प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोज़र अभियान तेज कर दिया गया है.जिलाधिकारी दीक्षित के अनुसार सभी विभागों को निर्देश दिए गए है कि, सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को बिना देरी किये हटाया जाए.
एसडीएम हरिद्वार के नेतृत्व में पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में प्रशासन की टीम ने चार अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.टीम ने मौके पर पहुंचते ही बुलडोज़र चलाकर निर्माण को जमींदोज कर दिया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बनने के बाद नदी-नालों किनारे पनप गई बस्तियां..NGT हाईकोर्ट ने किया हुआ है जवाब तलब...वोट बैंक की राजनीति बनी सिरदर्द..अतिक्रमण भी एक बड़ी वजह है जल प्रलय का !..


Oplus_16908288
Oplus_16908288

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने साफ कहा है कि हरिद्वार जिले में सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज़ी से आगे बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  SIR:जनजाति क्षेत्र चकराता में क्या वन गुर्जर और नेपाली वोट भी है मतदाता सूची में?

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें