दुर्घटना:रॉन्ग साइड आकर स्कॉर्पियो से तीन दुपहिया वाहनों को कुचलने वाले व्यक्ति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार…घायल लोग अस्पताल में भर्ती..

देहरादून: मोहकमपुर फ्लाईओवर में डिवाइडर क्रॉस कर रॉन्ग साइड से आकर तीन दुपहिया वाहनों को बुरी तरह से कुचलना का मामला सामने आया है..रॉन्ग साइड से स्कॉर्पियो द्वारा की गई इस जबरदस्त टक्कर में तीनों दुपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए..वही इस दुर्घटना में घायल हुए दो स्कूटी सवार और मोटरसाइकिल सवार सभी लोगों को समय रहते नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है..वही दूसरी तरफ इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दुपहिया वाहनों को कुचलने वाले स्कॉर्पियो सवार आरोपी व्यक्ति बबलू भंडारी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  वीडियो: ट्रेन की छत पर चढ़ा सिरफिरा, कई घंटों चला ड्रामा. बिजली की तार से झुलसा, मियांवाला रेलवेट्रेक की घटना..

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के अनुसार 11 जून 2025 की रात्रि को वाहन Uk07 hb 7627 स्कॉर्पियो देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहा था.तभी मोहकमपुर फ्लाईओवर पर अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन में डिवाइडर क्रॉस कर दाहिनी तरफ आ रहे दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और तीन लोग घायल हो गए..घटना में स्कॉर्पियो चालक भी चोटें आयी. समय रहते घायलों को प्राइवेट वाहन से महंत इंद्रेश अस्पताल भिजवाया गया.और परिजनों को सूचित किया गया हैं. पुलिस द्वारा तत्काल मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में "ऑपरेशन मर्यादा" के तहत 8 दिनों में 67 व्यक्ति गिरफ्तार,2703 लोगों से 7 लाख से अधिक का जुर्माना वसूल.

घायलों के नाम/पता
1 शहजाद पुत्र शाहन अली उम्र 35 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बसंत विहार देहरादून
2 फरमान अली पुत्र मुनीर अहमद निवासी शिवपुरी कॉलोनी रायपुर उम्र 25 वर्ष
3 प्रियांशु पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सर्वप्रिया विहार ले नंबर दो बालावाला देहरादून 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  गौरव का विषय: 07 से 08 अक्टूबर में 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस (AIPSC) का आयोजन देहरादून में..भारत के गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि..उत्तराखंड DGP की महत्वपूर्ण पहल.

गिरफ्तार स्कार्पियो चालक –
बबलू भंडारी पुत्र भूपेंद्र सिंह भंडारी निवासी सिद्दापुरम लेन नंबर 3 हररावाला देहरादून उम्र 52 वर्ष ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें