प्रभावी शिकंजा : भू-माफियांओं को नेस्तनाबूत करने में दून पुलिस की सख्त कार्यवाही ज़ारी…करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार चल रहे अभियुक्त के घर की कुर्की..प्रॉपर्टी धोखाधड़ी में फरार चल रहें अभियुक्त पर प्रभावी नकेल…

एसएसपी दून के नेतृत्व में ऐसे अपराधियों पर कसता शिकंजा..धोखाधड़ी में शामिल अन्य अपराधियों की प्रॉपर्टी भी कुर्क करने की अग्रिम कार्यवाही प्रचलित:SSP दून

देहरादून : भू-माफियाओं के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही ज़ारी है.. कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर “आरकेडिया हिलॉक्स” मसूरी रोड पर प्रॉपर्टी (फ्लैट/ अपार्टमेंट )बेचने के नाम पर कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त मुख्य अभियुक्त शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की की गयी है.. देहरादून पुलिस के अनुसार अब इस धोखाधड़ी में शामिल शेष अपराधियों को प्रॉपर्टी कुर्की को लेकर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  CBI ने देहरादून कैंटोनमेंट बोर्ड के दो कर्मचारियों को किया रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार !..

राजपुर पुलिस के अनुसार 21 नवंबर 2025 को वादी ( शिकायतकर्ता ) विवेक कुमार, अध्यक्ष आरकेडिया हिलॉक्स सोसाइटी मसूरी रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर लिखित तहरीर दी गईं थी.. शिकायत करता ने तहरीर में बताया कि अभियुक्त शाश्वत गर्ग व उसके अन्य साथियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आरकेडिया हिलॉक्स मसूरी रोड में फ्लैट आवंटित करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई है. शरीर के आधार पर जांच इस सम्बन्ध में थाना राजपुर में धारा420/467/468/471/120(B) में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर..देहरादून जनपद में संदिग्धों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर सत्यापन अभियान.. 316 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में ₹31 लाख 60 हजार चालान काट जुर्माना..

वही इस मामले की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. धोखाधड़ी में शामिल अभियुक्त शाश्वत गर्ग व अन्य घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे. ऐसे में गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट व कुर्की वारंट प्राप्त किये गये,साथ ही अभियुक्तों के सभी सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी गई. लेकिन अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे. जानकारी मिली कि सभी अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। ऐसे में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों द्वारा उनके सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को राजपुर पुलिस द्वारा न्यायालय देहरादून से प्राप्त कुर्की वारंट में मु0अ0सं0- 218/2025 में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त शाश्वत गर्ग के घर की कुर्की की गयी. वह शेष अपराधियों की कुर्की हेतु अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  Well Done: उत्तर भारत में अरबों की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के मास्टरमाइंड-बाबा अमरीक को दून पुलिस ने हिमाचल से दबोचा..जो काम कई राज्यों की पुलिस न कर पाई,उसे दून पुलिस ने कर दिखाया..गिरफ्तारी के बाद कई प्रदेशों की पुलिस पूछताछ के लिए देहरादून पहुँची…

मुख्य अभियुक्त नाम पता
शाश्वत गर्ग पुत्र प्रवीण गर्ग निवासी 95 ऊषा कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें