अलर्ट:भारी बारिश के चलते देहरादून में कई जगहों पर पुल टूटने,मार्ग क्षतिग्रस्त और बादल फटने से भारी नुकसान..देहरादून पुलिस की अपील-जनपदवासी और पर्यटक इस विकट परिस्थितियों में आवाजाही से बचें ,सुरक्षित स्थानों पर ही रहें..

DM और SSP देहरादून रेस्क्यू टीमों के साथ आपदा प्रभावित स्थानों में राहत बचाव कार्य में जुटे..

किसी भी जानकारी और मदद के लिए डायल 112 और इस नंबर पर संपर्क करें7579278154

देहरादून: भारी बारिश के कारण  मसूरी,सहस्त्रधारा,हरिद्वार मार्ग और पौंटा राष्ट्रीय मार्ग (प्रेमनगर) सहित कई इलाकों में भारी अतिवृष्टि,जल भराव और बादल फटने के कारण काफ़ी नुकसान होने की खबरें आ रही हैं.इन सभी प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के मुख्य मार्गों के  क्षतिग्रस्त होने और कई जगहों में पुल टूटने की जानकारी हैं. सहस्त्रधारा के बादल फटने से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है, वही नेपाली फार्म से देहरादून के बीच भी कई जगह रास्ते और पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना हैं. प्रेमनगर के पास पौंटा राष्ट्रीय मार्ग पर बना टोंस नदी पुल एक तरफ से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं. देहरादून और पौंटा साहिब/ विकास नगर से आने वाले नेशनल हाईवे ट्रेफिक आवागमन को शिमला बाईपास रोड़ की तरफ डायवर्ट किया गया है. भारी बारिश अतिवृष्टि और बादल फटने जैसे प्राकृतिक आपदा के चलते देहरादून पुलिस प्रशासन ने भी जनहित में अलर्ट जारी किया है.ऐसे में देहरादून के अलग-अलग आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी और एसएसपी देहरादून अजय सिंह रेस्क्यू टीमों के साथ राहत बचाव कार्य में जुटे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  “PRIDE OF DOON AWARD" से नवाज़े गए देहरादून SSP-अजय सिंह…कानून व्यवस्था बेहतर करने एवं पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग को सम्मान…

 देहरादून पुलिस ने पर्यटकों और जनपद वासियों से अपील की है कि मौसम की इस विकट परिस्थितियों को देखते हुए 16 सितंबर 2025 को एक जगह से दूसरी जगह जाने से बचने की सलाह दी हैं. जनसुरक्षा की दृष्टिगत यथासंभव सुरक्षित जगहों और अपने निवास स्थानों पर ही रहने की अपील की है..

यह भी पढ़ें 👉  राजा जी टाइगर रिजर्व में किसने मजारे बनाने की इजाजत दी,?.जबकि पर्यटकों को पैदल चलने की अनुमति भी नहीं..वन विभाग खामोशी का चादर ओढ़े हुए!..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें