मुठभेड़: गौकशी तस्करों के खिलाफ दून पुलिस का ताबड़तोड़ धरपकड़ अभियान जारी..तड़के सुबह विकासनगर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान सहसपुर गौकशी घटना में शामिल 02 वांटेड गौ-तस्कर गिरफ्तार..एक के पैर पर लगी गोली…

देहरादून: गौ-तस्करी और गौकशी की घटनाओं में शामिल बदमाशों के खिलाफ देहरादून पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ धरपकड़ अभियान जारी है.इसी क्रम में विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार तडक़े सुबह-सुबह पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान सहसपुर क्षेत्र में हुए गौकशी घटना में शामिल दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ की कार्रवाई में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया…विकास नगर पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश से एक देसी तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया गया हैं.मुठभेड़ की कार्रवाई में गिरफ्तार एक अभियुक्त उजेयफ पुत्र रहीश सहारनपुर के  मिर्जापुर बेहड़ का रहने वाला है.जबकि दूसरा तस्कर मुजम्मिल पुत्र असलम देहरादून के सहसपुर का निवासी है.

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती:सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में एसएसपी देहरादून का विशेष अभियान..निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में बजने वाले लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से हटाये गये..

विकासनगर पुलिस के अनुसार आज सुबह-सुबह धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों द्वारा पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर रोके जाने पर न रुककर विकासनगर क्षेत्र की तरफ भाग गए. ऐसे के पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार बदमाशों का पीछा करने पर कुँजा ग्रांट गांव के पास जंगल में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दोनों बदमाश गिर गए. पुलिस की पकड़ के नजदीक आते ही बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया.जवाबी फायरिंग में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़.इसी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर गोली लगी.जबकि दूसरा मौके से फरार हुआ लेकिन कुछ देर बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया.मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, 24 बड़े फैसलों पर मुहर; युवाओं को ₹200 करोड़ की स्किलिंग योजना, डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड..कई जनहित विषयों पर मुहर!..

विकास नगर थाना प्रभारी राजेश शाह के मुताबिक बीते रोज बुद्धवार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान से पूछताछ में गौकशी की घटना में आज गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया था. इस जानकारी के आधार पर दोनों वांटेड बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास क्रम में आज तड़के मुठभेड़ की कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया..गिरफ्त में आये बदमाशों द्वारा थाना सेलाकुई क्षेत्र में गौवश की चोरी कर सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना  को अंजाम दिया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  Well Done:- नकली दवा फैक्ट्री प्रकरण में दून पुलिस की बडी कार्यवाही..दिल्ली सहित देश में 44 स्थानों पर विगत 02 वर्षों में लगभग 07 करोड मूल्य की नकली दवाओं की सप्लाई...देहरादून SSP की स्पेशल गठित टीम नकली दवाओं की जब्तीकरण के लिए इन राज्यों में रवाना.

मुठभेड़ में गिरफ्तार -अभियुक्त:-

 1_मुजम्मिल पुत्र असलम निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून।(घायल,पैर पर गोली लगी)

2_उजेयफ पुत्र रहीश निवासी रायपुर बेहड़ ,थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें