एनकाउंटर: ऋषिकेश में फायरिंग करने वाले बदमाशों के साथ दून पुलिस की मुठभेड़..गिरफ्त में आये दोनों बदमाशों क़ो लगी गोली..पिस्टल/कारतूस बरामद..

देहरादून : पिछले दिनों ऋषिकेश में दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर फरार चल रहे बदमाशों के साथ दून पुलिस की देर रात ऋषिकेश इलाके में मुठभेड़ की घटना सामने आयी है.पुलिस के अनुसार बदमाशों की धरपकड़ और सघन/चेकिंग दौरान मुंह पर कपड़ा लपेटे मोटर साइकिल पर सवार बदमाशों को नाकेबंदी में रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन पुलिस चेकिंग पर न रुककर बदमाश बैरियर को टक्कर मारकर श्यामपुर की ओर फरार हो गये.इसके बाद बदमाशों का पीछा करने के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई.इसके बाद आत्मरक्षा में की गयी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशो के पैर पर गोली.घायल हुए दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर उपचार लेकर उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने दो तमंचे,कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस के मुताबिक दोनों गिरफ्तार बदमाश कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश में हुई फायरिंग की घटना में वांटेड थे.अभियुक्तों द्वारा दो व्यक्तियों पर फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया गया था..मुठभेड़ की इस घटना के बाद मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल व चिकित्सालय में पहुंच कर घटना की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एक और लव जिहाद का मामला,आरोपी गिरफ्तार कर सलाख़ों के पीछे. मोहम्मद सलीक लक्की राणा बन देता रहा युवती को सगाई तक धोखा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें