देहरादून में 05 इंस्पेक्टरों के ताबड़तोड़ तबादले.. मुकेश त्यागी डोईवाला तो राकेश गुसाईं नए शहर कोतवाल ..

देहरादून: राजधानी देहरादून में 05 इंस्पेक्टरों के ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं. SOG में काफी समय से शानदार प्रदर्शन करने वाले इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी को डोईवाला कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है.जबकि देहरादून शहर कोतवाली की नई जिम्मेदारी इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को दी गई है..वही शहर कोतवाली की जिम्मेदारी देख रहे इंस्पेक्टर विद्या भूषण नेगी को एसएसपी SIS कार्यालय में नियुक्त किया गया.वही डोईवाला इंस्पेक्टर राजेश शाह को डालनवाला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  कावड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दारोगा पर SSP ने चलाया कार्रवाई का हंटर..

तबादलों की सूची

1-इंस्पेक्टर राजेश शाह प्रभारी कोतवाली डोईवाला से नई नियुक्ति प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला.

2-इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी प्रभारी SOG से नई नियुक्ति प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड साइबर पुलिस को मिली सफलता: देशभर में नेशनल इंश्योरेंस फ़्रॉड का मास्टरमाइंड नोएडा से गिरफ्तार. सैकड़ों लोगों को बनाया ठगी का शिकार..बीमा लोकपाल बनकर देहरादून निवासी से ठगे थे 30 लाख रुपये..

3-इंस्पेक्टर नंदकिशोर भट्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला से नई नियुक्ति प्रभारी SOG.

4-इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं को पुलिस लाइन से नई नियुक्ति प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर .

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:MDDA का अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोज़र अभियान जारी,शिमला बाई रोड समीप 40 बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त..

 5-इंस्पेक्टर विद्याभूषण सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से नई नियुक्ति एस आई एस शाखा पुलिस कार्यालय.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें