हरिद्वार में अवैध बूचड़खानो पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,15 दुकानों पर गिरी गाज..

हरिद्वार में अवैध रूप से संचालित होने वाले बूचड़खाना पर पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की.इस दौरान काफ़ी बूचड़खानों में कई खामियां मिलने के चलते पुलिस अधिनियम के तहत 15 दुकानों के चालान काट 1 लाख 50 हज़ार जुर्माना वसूला गया..

बूचड़खाने की आड़ में अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अब रहेंगी पैनी नजर:पुलिस

हरिद्वार पुलिस के मुताबिक चार धाम यात्रा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार अजय कुमार आदेशानुसार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने के सख्त आदेश पारित है. इसी क्रम में थाना बहादराबाद के चौकी शांतरशाह  क्षेत्र  में मांस मछलियों की दुकानों की चेकिंग की गई,जिसमें 15 दुकानों में खामियां पाई गई.ऐसे में संबंधित दुकानों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना वसूली कर कार्रवाई की गई. हरिद्वार पुलिस इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर स्पष्ट किया कि यह कार्यवाही अवैध बूचड़खाने में अन्य अपराधिक क्रियाकलाप करने की शिकायत प्राप्त होने पर की गई है.ऐसे में अब न सिर्फ सभी दुकानों के स्वामियों को दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने एवं माल के लाने और ले जाने की चेतावनी दी गई है. बल्कि अध्वाधिक रजिस्टर तैयार करने एवं बिना लाइसेंस के कोई भी दुकान न चलाने की हिदायत भी दी गई हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए समाज के अन्तिम छोर के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किये जाएं- मुख्यमंत्री,धामी

हरिद्वार में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा:एसएसपी

वही अवैध बूचड़खाने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई के परिपेक्ष हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अवैध गतिविधियों के लिए हरिद्वार में कोई जगह नहीं हैं.ऐसा करने वाले गलत काम छोड़ दे या सख्त कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे.. एसएसपी ने यह भी कहा कि अगर बूचड़खाना चलाना होगा तो नियमों का पालन करना भी जरूरी होगा.

यह भी पढ़ें 👉  ऐसी पुलिस मुस्तैदी जनसुरक्षा में क्यों नहीं?.देहरादून कोर्ट परिसर में बम धमाकों की धमकी पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही..SSP दून के निर्देश पर उच्चाधिकारियों ने संभाली- सर्च एवं सुरक्षा की कमान..अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल से मिली थी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी...

चालान कर्ता के नाम पता

1. इकराम पुत्र अनवार निवासी भारापुर भौरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

2. अमजद पुत्र हनीफ़ निवासी भारापुर भौरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

3. फुरक़ान पुत्र हसन निवासी भारापुर भौरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

4. ख़ुर्शीद पुत्र बुद्धन निवासी बढ़ेड़ी राजपूताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

5. यामीन पुत्र यासीन निवासी बढ़ेड़ी राजपूताना  थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

6. गुलज़ार पुत्र यासिन निवासी बढ़ेड़ी राजपूताना  थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

यह भी पढ़ें 👉  सबक़:पत्नी और बच्चें के लिए खतरा बना इंस्पेक्टर पति…बात-बात पर पिस्तौल तानने वाले इंस्पेक्टर को जिला प्रशासन ने सिखाया सबक़..तत्काल लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश..

7. फ़ाक़िर अली पुत्र अमीर अहमद निवासी बढ़ेड़ी राजपुताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

8. नौशाद पुत्र शमशाद निवासी  बढ़ेड़ी राजपूताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

9. तनवीर पुत्र मोहम्मद अनवार निवासी भारापुर भौरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

10. ज़मील पुत्र महमूद निवासी मगरूबपुर दीदाहेडी निवासी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

11. ज़ुल्फ़कार पुत्र जहूर हसन निवासी मरगुबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार 

12. नज्जुम् पुत्र क़य्यूम निवासी बढ़ेड़ी राजपूताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

13. हसन पुत्र इक़बाल निवासी बढ़ेड़ी राजपूताना थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

14.आज़ाद पुत्र अनवार निवासी भारापुर भौरी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार ।

15. इलियास पुत्र मंज़ूर हसन निवासी मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें