नशा मुक्ति केंद्र में फिर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,मृतक के शव को घर के बाहर छोड़ गए नशा मुक्ति वाले.

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है.ताजा मामला आईएसबीटी के समीप चंद्रबनी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र का हैं, यहां मंगलवार तड़के 24 वर्षीय सिद्धू नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. हैरानी की बात यह रही कि नशा मुक्ति केंद्र वाले मृतक सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू का शव उसके घर (टर्नर रोड ) के बाहर छोड़कर फरार हो गए.उधर अपने बच्चे के शव को देखकर परिजनों में मातम छा गया. परिजनों सहित स्थानीय लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ आक्रोश जताते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है. हालांकि अभी तक पुलिस के अनुसार कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. थाना क्लेमेंट टाउन प्रभारी के अनुसार अभी मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बॉडी को भेजा जा रहा है. पीएम रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहार के बाद भी देहरादून FDA का खाद्य सामाग्रीयों में मिलावटखोरों पर कार्यवाही जारी..तेल,मसालें अनाज,घी दुग्ध उत्पादों के 12 सैंपल जांच के लिए FSL भेजें गए..हलाल प्रमाणयुक्त खाद्य पदार्थों में विशेष शिकंजा:FDA..

मृतक के शरीर पर अलग-अलग चोटों के निशान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टर्नर रोड निवासी 24 वर्षीय सिद्धू नाम के युवक को बीते 23 मार्च को पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंद्रबनी स्थित न्यू आराध्या फाउंडेशन सोसाइटी नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि आज 11 अप्रैल 2023 की सुबह तड़के ही सिद्दू की नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटों के निशान देखे गए है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर 21 दिसम्बर तक लगी रोक, अति आवश्यकता होने पर मुख्यालय से लेनी होंगी स्वीकृति. ये है वजह

नियम कायदों को दरकिनार कर संदिग्ध नशा मुक्ति केंद्र पर कब बढ़ेंगी निगरानी

बता दें कि नशा मुक्ति केंद्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का यह पहला मामला नहीं है. इससे कुछ दिन पहले भी पटेल नगर क्षेत्र के नयागांव में नशा मुक्ति केंद्र में भी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. ऐसे में यह बेहद चिंता का विषय है कि देहरादून शहर के अलग-अलग हिस्सों में नियम कायदों को दरकिनार कर कुकुरमुत्ते की तरह बन रहे संदिग्ध नशा मुक्ति केंद्र में शासन प्रशासन की कब निगरानी बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: अन्तरराज्यीय गैंग के ईनामी गैंगस्टर को दून पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दबोचा…दो दर्जन से अधिक संगीन मुक़दमें दर्ज..गैंग लीडर-फैजान उर्फ फ़िल्टर को मुठभेड़ में पुलिस पहले ही कर चुकी हैं गिरफ्तार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें