तैयारी:चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये दून पुलिस ने कसी कमर…SSP दून द्वारा यात्रा मार्गो का निरीक्षण कर सुरक्षा/यातायात सहित बुनियादी व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश..

सम्पूर्ण यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना दून पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता:SSP दून..

शिमला बाईपास क्षेत्र में स्थापित रजिस्ट्रेशन सेन्टर/होल्डिंग एरिया का निरिक्षण कर यात्रियों की सुविधा के लिए समय से सारी व्यवस्थाए पूर्ण करने के दिये निर्देश…

यात्रा डियूटी में आने वाले अर्द्वसेनिक बलों के रूकने के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी लेकर दिये आवश्यक निर्देश..

देहरादून: आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दून पुलिस प्रशासन द्वारा कमर कस तैयारियां की जा रही हैं..यात्रा मार्गो पर बुनियादी सुविधाओं से लेकर  सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सहित तमाम आवश्यक पुलिसिंग व्यवस्थाओं पर खासा जोर दिया जा रहा हैं.. इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा शनिवार (26अप्रैल 2025)को शिमला बाईपास क्षेत्र में चारधाम यात्रा मार्गो का निरीक्षण किया गया.इस दौरान एसएसपी द्वारा नया गांव क्षेत्र में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिये बनाये गये रजिस्ट्रेशन सेन्टर,होल्डिंग एरिया और यात्री वाहनों के लिये बनायी गई पार्किंग का निरीक्षण किया गया.वही उक्त स्थान पर यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने के लिये उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये गये..वही इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग की सूचना से सम्बन्धित फ्लैक्स और साइन बोर्डो को लगाने के साथ ही यातायात का दबाव बढने की स्थिति में आवयश्यक डायवर्जन प्वाइन्टों को चिन्हित कर उनसे सम्बन्धित साइन बोर्डो को उक्त स्थानों पर लगाने के भी निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे "आप्रेशन प्रहार"अभियान के तहत उत्तराखंड STF भी मिशन मोड पर..बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाकर उत्तराखण्ड में पंजीकृत कराने वालों को भी चिन्हित कर सख्त कार्यवाही..
Oplus_16908288

 अर्द्वसैनिक बलों के रूकने के लिए चिन्हित किये गये स्थानों का भी एसएसपी ने किया निरीक्षण..

 चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा को लेकर अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती रहेगी.इसी विषय को लेकर शुक्रवार शिमला बाईपास यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए एसएसपी दून ने उपस्थित अधिकारियों से चारधाम यात्रा के लिए आने वाले अर्द्वसैनिक बलों के रूकने हेतु चिन्हित किये गये स्थानों की जानकारी लेते हुए उक्त स्थानों पर बिजली पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं..ताकि समय रहते इसकी भी व्यवस्थाएं पूरी हो सकें..

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस परिवार ने भी हर्षोल्लास के साथ मनाया “हरेला लोक पर्व"…पुलिस लाइन में सैकड़ों की तादात में वृक्षारोपण कर आईजी गढ़वाल व एसएसपी देहरादून ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

सम्पूर्ण यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना दून पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता:SSP दून..

 वही आगामी चारधाम यात्रा को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना दून पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.जिसके दृष्टिगत पुलिस प्रशासन को दी गई जिम्मेदारीयों को कटिबद्ध होकर पूरा कराया जा रहा हैं..ताकि चारधाम यात्रा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और यात्रियों को एक बेहतर मित्र पुलिसिंग की सेवा मिल सकें…

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस को होशियारी दिखानी पड़ गयी भारी..अब आयी जेल जाने की बारी..पुलिस कप्तान की सख्ती से बंद हुए अवैध खनन से परेशान होकर IPS अधिकारी बनकर दबाव बनाने वाला गिरफ्तार.. 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें