420 के मामले में ARTO को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार..

विभागीय कार्यवाही के दौरान धोखाधड़ी और 420 के मामले में तत्कालीन ऋषिकेश ARTO आनन्द जायसवाल को विजिलेंस ने विवेचना कार्रवाई के उपरांत बुद्ववार गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2017 में धारा 420,467,468,471 और 409 IPC सहित 13 (1) read with 13 (2) act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. कानूनी कार्रवाई प्रचलित के बाद अभियुक्त ARTO आनन्द जैसवाल वर्तमान में देहरादून परिवहन मुख्यालय में तैनात थे..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग्: धामी सरकार की केबिनेट बैठक सम्पन्न .जानिए केबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले, 26प्रस्तावों में लगी मुहर..

सीज जुर्माने के नाम से होती थी अवैध वसूली

जानकारी के अनुसार मामला वर्ष 2017 में विभागीय कार्रवाई के दौरान धोखाधड़ी और 420 का हैं. ARTO आनंद जायसवाल ऋषिकेश में तैनात थे. आरोप हैं कि तब वह जिस भी गाड़ी का MV act के तहत कार्यवाही कर उसे सीज करते, उस कार्यवाही में जो जुर्माने की धनराशि विभागीय बुक में दर्ज करते थे वह कम होती थी.जबकि उसी जुर्माने की आड़ में वह कई गुना अधिक वाहन स्वामी से अवैध वसूली करते थे.इस मामलें की भनक लगते ही उनको रंगे हाथ पकड़ा गया था.उसके बाद से ही विजिलेंस की विवेचना चल रही थी। कारवाई पूरी होते ही विजिलेंस ने आज तत्कालीन ARTO आनन्द जायसवाल को देहरादून परिवहन मुख्यालय से गिरफ्तार किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का सराहनीय कदम:उच्च शिक्षा को लेकर ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ MOU साइन..राज्य के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: मुख्यमंत्री..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें