मुख्यमंत्री धामी सख़्त:नैनीताल-बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस CO औऱ थानाध्यक्ष का ट्रांसफर अन्य जनपद में करने के निर्देश…

सरकार कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी,और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी: CM धामी..

देहरादून/गैरसैंण:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण मामले की विस्तृत जांच कुमाऊँ मंडल के आयुक्त द्वारा की जाएगी और आयुक्त को यह आख्या पंद्रह दिवस के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सज़ा:SSP देहरादून द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ज़ारी अभियान का सुखद परिणाम..ख़ानदानी नशा तस्कर एवं गैंगस्टर/हिस्ट्रीशीटर को न्यायालय से 10 साल कठोर कारावास की सज़ा…

घटनाओं के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बेतालघाट में हुई फायरिंग सहित अन्य घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली का स्थानांतरण जनपद से बाहर अन्यत्र करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानाध्यक्ष तल्लीताल को भी जनपद नैनीताल से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पुलिस बर्खास्त का सिपाही बना ज़ुर्म की दुनियां का गैंगस्टर,उत्तराखंड STF ने 50 हजार के इस इनामी अभियुक्त को बांग्लादेश बॉर्डर से किया गिरफ्तार..

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि नैनीताल एवं भवाली में हुई घटनाओं तथा इस दौरान दर्ज समस्त प्राथमिकी की विस्तृत जांच अब सीबीसीआईडी द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी: नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त गिरोह के 03 मुख्य अभियुक्त भी आये दून पुलिस की गिरफ्त में..अभियुक्तों द्वारा फैक्ट्री में तैयार नकली पनीर को सेलाकुई और विकासनगर क्षेत्र से भी किया जा रहा था सप्लाई..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें