सुरक्षा: स्वतंत्रा दिवस के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान..रेलवे स्टेशन,बस स्टेशनों, होटल, धर्मशालाओं, मॉल सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड/बीडीएस टीम के साथ आकस्मिक चेकिंग..

जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग..संवेदनशील स्थानों पर अर्द्ध सैनिक बलों के साथ किया गया फ्लैग मार्च

चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी

देहरादून : आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  White Collar Crime करने वालों की संपत्ति अब नहीं रहेगी सुरक्षित..देहरादून SSP ने बनाई बड़ी कार्यवाही की रणनीति..गैंगस्टर एक्ट विशेषज्ञों की मदद से पुलिस टीम को पढ़ाया प्रभावी पाठ..

स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य बाजारों, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करते हुए लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है। साथ ही उक्त स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते के साथ लगातार सघन चैकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इसके अतिरिक्त सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल/धर्मशालाओं/गेस्ट हाउस आदी की सघन चैकिंग कर वहां रूके व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी चारधाम यात्रा में 5 हज़ार अतिरिक्त पुलिस रहेंगी तैनात,पर्यटक पुलिस के रूप में पहली बार PRD जवान भी सेवा में.पुलिस तंत्र व्यवस्था ये रहेगा.

सुरक्षा की दृष्टि से जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रो मे संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए आमजन को अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द के साथ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व को मनाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: देहरादून SSP की सटीक रणनीति बनते ही 'White Collar Crime' के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू...बिल्डर बनकर फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फ़रार गैंग को पंजाब से धरदबोचा..गैंगस्टर सहित दर्जनभर मुकदमें दर्ज.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें