दुस्साहस की हदें पार,थाना प्रभारी के साथ थाने में मारपीट ! मुकदमा दर्ज,आरोपी हिरासत में.

देहरादून में गजब का दुस्साहस करने वाला मामला सामने आया है.यहां थाना क्लेमेंनटाउन प्रभारी (SO) के साथ थाने में ही मारपीट की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई हैं !.मामले की गंभीरता को देखते हुए SP सिटी सरिता डोबाल थाने पहुंची जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित लोगों को हिरासत में ले लिया है.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद होने को लेकर शनिवार दो पक्षों का मामला क्लेमेंन टाउन पहुँचा.इसके बाद जब थाना प्रभारी ने नियमानुसार दोनों पक्षों की सुनवाई कर कार्यवाही की बात की तो, गुंडागर्दी में उतरे मकान मालिक पक्ष ने थाना प्रभारी के साथ ही मारपीट कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  PM आगमन से पहले सघन चेकिंग अभियान में दून पुलिस को मिली सफलता..देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रही 02 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार..

एसपी सिटी के अनुसार अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई प्रचलित है. मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही चल रही है. पूरे मामले को लेकर अभी जांच पड़ताल जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: उत्तराखण्ड STF की बड़ी कार्यवाही..एक गैंगवार में बड़ी घटना होने से पहले STF ने कुख्यात शूटर को किया गिरफ्तार.. अभियुक्त के क़ब्जे से 03 पिस्टल,11 जिन्दा कारतूस बरामद..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें