प्रदर्शन अपडेट: देर रात डीजीपी पहुँचे मोके पर , मुख्यमंत्री से वार्ता कर आश्वासन के बाद पुलिस परिजनों का धरना समाप्त। ग्रेड पे पर क्या बोलें डीजीपी..देखे वीडियो

देहरादून।

4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के परिवारजनों का धरना रविवार देर रात तक चलता रहा ।जिसको लेकर शासन प्रशासन में खलबली मची रही ,मामले को बढ़ता देख , डीजीपी अशोक कुमार खुद मौके पर जाना पड़ा । इस दौरान उन्होंने परिजनों की सीएम से फोन पर वार्ता कराई जिसमे आश्वाशन मिला कि आचारसंहिता से पहले मसले का हल निकाल लिया जाएगा।।
बता दें कि, ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के परिजन सुबह के समय गांधी पार्क के पास एकत्र हुए थे ।उसके बाद सीएम आवास कूच किया गया। जिनको हाथीबड़कला चौकी के पास बैरियर लगाकर रोका गया था। सुबह से चल रहा यह धरना रात तक चला। दिन भर अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक कई दौर की वार्ता भी हुई। लेकिन, कोई नतीजा निकल नहीं रहा था। रात को डीजीपी अशोक कुमार खुद मौके पर पहुंचे जिनके आश्वासन के बाद धरना खत्म किया गया।देखना होगा कि, ग्रेड पे को लागू होने में पुलिसपरिजनो और पुलिसकर्मियों अभी कितना इंतजार और करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम सुरक्षा: HAWK EYE की निगरानी में होगी चार धाम यात्रा..ड्रोन के माध्यम से हर गतिविधि पर रहेगी दून पुलिस की पैनी नजर..आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत किये गये सुरक्षा प्रबन्धों का SSP देहरादून ने लिया जायजा…

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें