पुलिसिंग:त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने SSP देहरादून स्वयं उतरे सडकों पर..ऋषिकेश से पछवादून और मसूरी से क्लेमेंटाउन तक बाजारों में जारी पुलिस गश्त..अतिक्रमण पर सख्ती और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी..

पुलिस टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र में मुख्य बाजारों/मार्गों का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा.. 

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा भीड-भाड वाले स्थानों/मुख्य बाजारों तथा मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों से की पूछताछ..

पैदल गश्त के दौरान अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही के साथ-साथ महत्वपूर्ण/संवेदनशील प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा..

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी- उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे..मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का किया निरक्षण...

संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की आकस्मिक चैकिंग कर नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध की कार्यवाही..

देहरादून:वर्तमान में चल रहे त्योहारी सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भीड-भाड वाले स्थानों,मुख्य बाजारों,मुख्य मार्गों व चौराहों पर नियमित रूप से पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करने के सख्त निर्देश दिए गए है. इसके साथ ही नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये हैं.इसी निर्देश के क्रम में पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में भीड-भाड वाले स्थानों, मुख्य बाजारों/मार्गों पर नियमित रूप से पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग तथा अस्थाई अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ अभियान में दून पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही.. देहरादून के 427 मेडिकल स्टोर्स में धावाबोल ताबड़तोड़ आकस्मिक चेकिंग..60 मेडिकल स्टोर बंद कराए गए..

पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं सड़क पर उतरे एसएसपी..

इसी बीच त्यौहारी सीजन के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा शनिवार कोतवाली क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया गया.इस दौरान एसएसपी द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घंटाघर, लक्खीबाग, मुस्लिम कालोनी, सहारनपुर चौक, शिवाजी धर्मशाला आदि क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा/यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पैदल गश्त के दौरान अस्थाई अतिक्रमण, वाहनों की आकस्मिक चैकिंग और भीड-भाड वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के निर्देश दिये गये..

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर चाय बागान नहर में महिला-पुरुष की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाकें में सनसनी..पुलिस जांच में जुटी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें