प्रधानमंत्री मोदी- उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे..मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का किया निरक्षण…

प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को और अधिक बल मिलेगा: CM धामी

देहरादून: उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (11सितंबर 2025) को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. ऐसे में एक दिन पहले बुद्धवार (10 सितंबर 2025) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस डीजीपी और पुलिस अधिकारियों सहित शासन-प्रशासन के अधिकारियों के।साथ देहरादून जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त के साथ ही मुख्यमंत्री धामी इस  अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए..

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: डोईवाला फेक्ट्री में चोरी, सिपाही की मिलीभगत. हर चोरी पर लेता था 10से 15 हज़ार. 4आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा..
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन उनको मिलता रहा है.मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को और अधिक बल मिलेगा.

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपने विशेष विमान से बुद्धवार को देहरादून के जॉलीग्रांट पहुंचेंगे,जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य मंत्रियों व अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगे.इसके उपरांत वह हेलीकॉप्टर से आपदा क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे..ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां की जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  CM पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में सिटी फॉरेस्ट का किया लोकार्पण…1 करोड़ की लागत से बनें सिटी फॉरेस्ट में वानस्पतिक प्रजातियां सहित सकून वाली सुविधाएं...

उत्तराखंड सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखण्ड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं.इसी क्रम में आज बुद्धवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तराखण्ड आगमन पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक की तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिसिंग:कश्मीरी स्टूडेंट्स को लेकर सोशल-मीडिया पर भड़काऊ स्पीच- चेतावनी देने वाले लोगों पर देहरादून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज..देहरादून में अध्यनरत 1201 जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं की  सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पीएसी फोर्स अलग-अलग शिक्षण संस्थान में तैनात: SSP दून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें