जनहित पुलिसिंग:नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क़ानून व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने स्वयं मैदान पर उतरे SSP देहरादून.. भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद दून पुलिस ..पुलिस व्यवस्था को देख आमजन ने भी किया SSP अजय सिंह का धन्यवाद..

नव वर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के लिए किया निर्देशित..

सुरक्षा व्यवस्था व यातायात संचालन के संबंध में अधिनस्त अधिकारियों को आवश्यक निर्देश..

अपने कर्तव्यों का भली भांति निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना कर किया उत्साह वर्धन.

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत चप्पे – चप्पे पर मुस्तैद दून पुलिस..

यह भी पढ़ें 👉  प्रयास: सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने की कवायद जारी..यातायात में सुधार सहित आमजन की सुरक्षा को लेकर SSP देहरादून स्वयं मैदान पर डटे..शहर के व्यस्ततम चौराहे सर्वे चौक का एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण..

देहरादून: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कानून व यातायात व्यवस्थाओं को लेकर जनहित पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वयं मैदान में उतरकर शहर के विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा काफी संख्या में बाहरी प्रदेशों से पर्यटकों के देहरादून आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये..इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटो पर जाकर नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए अच्छी डयूटी करने वाले पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया. साथ ही बाहरी प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के साथ अपने व्यवहार को सौम्य रखने तथा जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में अधीनस्थों को निर्देश दिए गए..ऐसे में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आम जन को असुविधा से बचाने के लिए पुलिस द्वारा की गई व्यवस्था की आम जन द्वारा सराहना करते हुए एसएसपी देहरादून को धन्यवाद दिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस विभाग के 12 PPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन.03 सर्किल अफसर बने एडिशनल एसपी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें