महापंचायत से पहले पुरोला में धारा 144 लागू,कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही:मुख्यालय..

देहरादून:उत्तरकाशी पुरोला में दो समुदाय के विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में हिंदू संगठन द्वारा 15 जून को महापंचायत के ऐलान के बाद अब एक दिन पहले ही स्थानीय प्रशासन द्वारा पुरोला में धारा 144 लागू कर दी.ताकि महापंचायत जैसे विवादित आयोजन पर रोक लगाई जा सके.उधर दूसरी तरफ पुलिस ने भी कमर कस 144 उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की बात कही हैं. उत्तराखंड में अपराध व कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी देख अपर पुलिस महानिदेशक डॉ वी मुरुगेशन ने कहा कि विषय की संवेदनशीलता को देखते हैं स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस ने सामंजस्य बना वहाँ शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए कड़े बंदोबस्त कर लिए हैं. पुलिस फोर्स को बेहद सतर्क रहकर  आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.इसके बावजूद भी अगर कोई धारा 144 का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में साइबर क्राइम ने निपटने के लिए तैयार हो रहे हैं साइबर कमांडो,टॉप क्रिमिनलों पर होगी STF की कड़ी निगरानी: DGP

उत्तरकाशी के बॉर्डर क्षेत्र में भी कड़ी निगरानी.

 महापंचायत आयोजन को लेकर  उत्तरकाशी के पुरोला में बाहरी इलाकों से पहुंचने वाले संगठनों पर भी पुलिस सख्त निगरानी रख उन्हें रोकने की बात कह रही है. ADG मुरुगेशन के अनुसार उत्तरकाशी से लगते बॉर्डर क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरतते हुए ऐसे लोगों को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए जो  अराजकता फैला शांति व कानून व्यवस्था भंग कर सकते हैं.वही दूसरी तरफ एडीजी ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार ऐसे नागरिकों को आवश्यक सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं जो शांति व्यवस्था का हिस्सा हैं. ऐसे में इस विषय पर भी अगर कोई बाधा आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ जनपद SP को सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश हैं.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-डकैती कांड अपडेट: रिलायंस गोल्ड शोरूम में डकैती करने वाले गैंग का आपराधिक इतिहास आया सामने..गिरोह के खिलाफ़ देशभर में भारी संख्या में लूट-डकैती के संगीन मुक़दमें दर्ज..गैंग अभी तक 115 करोड़ से अधिक के ज़ेवरात लूट चुका हैं..गैंग लीडर से महाराष्ट्र में दून पुलिस की पूछताछ जारी..

एडीजी के अनुसार महापंचायत जैसे विवादित आयोजन ना हो इसको लेकर लगातार दोनों पक्षों के समुदायों एवं अन्य संगठनों के साथ संबंधित पुलिस अधिकारियों की लगातार वार्ता जारी है. ताकि ये संवेदनशील मामला कानूनी कार्रवाई के जरिये शांतिपूर्वक तरीके निपटाया जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भगोड़े बिल्डर मित्तल के पार्टनर पर भी 25 हज़ार का इनाम घोषित..3 साल से अधिक का समय गुजर जाने के बावजूद पीड़ितों को कोई राहत नहीं..आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास जारी: SSP
बाइट:डॉ वी.मुरुगेशन, ADG, LO, उत्तराखंड.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें