SSP दून की दो टूक..जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में जाकर भी गौ-तस्करों पर सख्त कार्यवाही करेगी पुलिस..उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर 13 गौवंशो के अवशेष मिलने पर स्वंय मौके में पहुँचकर SSP देहरादून ने कार्रवाई का मोर्चा संभाला…

पावन नवरात्रों के पर्व पर असामाजिक तत्वों द्वारा षणयंत्र के तहत सामप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की सम्भावना के दृष्टिगत दर्ज मुक़दमें  में सभी पहलुओं की विस्तृत जांच के दिये निर्देश..

विकासनगर क्षेत्र में उत्तराखण्ड/हिमांचल सीमा के पास गौवशं के अवशेष मिलने पर दर्ज किया गया मुक़दमा..

घटनास्थल अन्य राज्य का होने पर भी घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी दून के आदेश पर कोतवाली विकासनगर में दर्ज हुआ अभियोग..

 देहरादून: 31 मार्च 2025 को उत्तराखंड/हिमांचल प्रदेश सीमा पर ढकरानी के पास यमुना नदी के किनारे 13 गौवंशो के अवशेष पडे होने की सूचना पर तत्काल कोतवाली विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुुचा. मौके पर मिले अवशेषों को देखने से प्रतीत हुआ कि उक्त गौवशों का अन्यत्र अवैध रूप से कटान कर उनके अवशेषो को उक्त स्थान पर फेंका गया है.और जिस स्थान पर उक्त अवशेषों को फेंका गया था,वह स्थान हिमांचल प्रदेश/उत्तराखंड सीमा पर हिमांचल के सीमावर्ती थाने पूरूवाला के अन्तर्गत आता था.ऐसे में गोवशं के अवशेष मिलने से दोनो राज्यो में हिन्दू संगठनों में काफी रोष था.

यह भी पढ़ें 👉  मंहगाई: अब माचिस पर मंहगाई की मार. 14 साल बाद बढ़ने जा रहे है दाम. एक डिब्बी माचिस की अब ये होगी नई कीमत..

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा स्वंय मौके पर पहुंचकर उपस्थित उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से घटना के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गई.साथ ही घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त घटना के सम्बंध में थाना विकासनगर पर भी अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिये गये..ततपश्चात हिमांचल प्रदेश के सीमावर्ती जनपद सिरमौर में जाकर एसएसपी सिरमौर से मुलाकात की गई.और दोनों राज्यों की पुलिस टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ घटना में शामिल अभियुक्तों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने पर चर्चा की गई.  इस दौरान दोनो राज्यों में पूर्व में गौकशी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों और वर्तमान में जेल से रिहा/जमानत पर बाहर आये अभियुक्तों की जानकारी को भी आपस में साझा किया गया. उक्त घटना के सम्बंध में जनपद सिरमौर के थाना पुरूवाला में भी अभियोग पंजीकृत किया गया है. 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: उत्तराखंड की महिला IPS रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा..इस्तीफा देने वाली अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूर्ण न कर भी पारिवारिक कारणों से राज्य में वापस आ गईं थी.

  एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीमों द्वारा पूर्व में गौकशी तथा गौ-तस्करी में प्रकाश में आये अभियुक्तों के अद्यतन स्थिति की जानकारी करते हुए उनकी सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है.साथ ही पर्वाे के दौरान शरारती तत्वों द्वारा किसी सुनियोजित षड्यंत्र के तहत इस प्रकार की घटना को अजांम देकर सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने सम्बंधी तथ्यों पर भी जांच की जा रही है.इसके अतिरिक्त थाना रायपुर क्षेत्रार्न्तगत ईश्वर विहार, लेन न0-3, खाली प्लॉट में 01 गोवशं के अवशेष पडे होने की सूचना मिली, जिस पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, उक्त घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर  धारा 11/3/5 उत्तराखण्ड गौ संतान संरक्षण अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है. उक्त घटना के वर्कआउट को लेकर  अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है,जिनके द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की विस्तृत जांच करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों की धरपकड के प्रयास किये जा रहे है..

यह भी पढ़ें 👉  कड़वापानी गौ सदन आश्रम में हिंदू वाहिनी की महिला पुरुष को बंधक बनाकर जमकर मारपीट बबाल ! घटना के बाद तोड़फोड़,मारपीट तनावपूर्ण माहौल.. पुलिस बीच बचाव कर मोर्चे पर डर्टी..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें