सत्यापन:दून पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ सत्यापन का डंडा..पटेलनगर क्षेत्र के मेहूँवाला माफी,लोहियानगर सहित ब्रहमपुरी में चला सत्यापन का अभियान..₹08 लाख ₹70 हजार का जुर्माना..संदिग्धों को थाने में लाकर पूछताछ की परेड..

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 87 व्यक्तियो के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर किया 08 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना..

अभियान के दौरान कुल 483 व्यक्तियों का किया सत्यापन…

संदिग्धों को थाने में लाकर की गई पूछताछ..

देहरादून: जनपद देहरादून में शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारू रुप से बनाए रखने और अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत एसएसपी दून अजय सिंह द्वारा सभी अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये गए है.वही इसके अतिरिक्त अपने अपने थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यो से निवासरत किरायेदारों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग/सत्यापन किये जाने के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश निर्गत किये गये है..इसी क्रम के अनुपालन में रविवार 06 अप्रैल 2025 को कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के मेहूँवाला माफी,लोहियानगर व ब्रहमपुरी में बाहरी राज्यों के व्यक्तियो/किरायेदारों और संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिग कर प्रभावी सत्यापन अभियान चलाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा,13 युवतियाँ हिरासत में,स्पा सेंटर संचालक फरार- तलाश जारी, महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के साथ मिलकर की छापेमारी..

अभियान के दौरान करीब 483 किरायेदारो/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई.वही चैकिंग के दौरान सत्यापन नही करवाने वाले 87 व्यक्तियो के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 08 लाख 70 हजार रूपये का कोर्ट चालान किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव: मतगणना स्थल व स्ट्रांगरूम का देहरादून जिलाधिकारी ने किया निरक्षण..भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस के मुताबिक सभी तरह की तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश…

वही  दूसरी तरफ  सत्यापन कार्रवाई के दोउ5 संदिग्ध पाये गये व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें