देहरादून में स्पा सेन्टर में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा,13 युवतियाँ हिरासत में,स्पा सेंटर संचालक फरार- तलाश जारी, महिला आयोग ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के साथ मिलकर की छापेमारी..

देहरादून: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा ने गुप्त सूत्रों की शिकायत पर पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ थाना पटेल नगर क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. इस दौरान मौके से अनैतिक कार्य में लिप्त 13 लड़कियों को हिरासत में लिया गया.मौके से पकड़ी गई लड़कियां अलग-अलग शहरों से बनाई जा रही हैं.इनमें 2 लड़कियों के नाबालिग होने की संभावना है. हिरासत में ली गयी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वह कहां से आई हैं और उन्हें किसने इन स्पा सेंटरों में बुलाया है.

देहरादून से लेकर नेपाल तक की लड़कियां अनैतिक गतिविधियों में लिप्त

यह भी पढ़ें 👉  पत्थर मारकर मंदिर का शीशा तोड़ने और आपत्तिजनक कृत्य करने वाले पर मुकदमा दर्ज..करतूत CCTV कैमरें में कैद..पुलिस धरपकड़ में जुटी..

जानकारी मिली है की हिरासत में ली गई 13 लड़कियों में से 1 नेपाल, 1 सिक्किम, 1 सिलीगुड़ी, 2 टिहरी 1 अल्मोड़ा 1 हरिद्वार और 1 देहरादून की निवासी है.जांच पड़ताल में यह भी पता चला कि इन लड़कियों के पास स्पा या फिजियोथेरेपी का कोई भी प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र नही पाया गया है.ऐसे में पुलिस ने स्पा सेंटरों से बरामद अनैतिक वस्तुओं को जब कर लिया है और लड़कियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

स्पा सेंटर का संचालक फरार तलाश जारी

वही छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में मौजूद दस्तावेजों एवं वहां से बरामद हुए समान को भी जब्त किया हैं. जानकारी मिली है की इनमें से 2 स्पा सेन्टरों का मालिक एक ही है जो उत्तराखंड से बाहर का निवासी बताया गया हैं. फिलहाल स्पा सेंटर संचालक फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.बताया जा रहा है कि अब जल्द ही पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के साथ मिलकर देहरादून शहर के सभी स्पा सेंटरों पर बड़े स्तर में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें 👉  (IMA) अंतिम पग पार कर भारतीयसेना को मिले 319 सैन्यअधिकारी, उत्तराखंड ने सेना को दिए 43जांबाज अफसर, सादगी के साथ संपन्न हुई पासिंग आउट परेड, राष्ट्रपति ने ली सलामी..

शिक्षा के नाम पर देहरादून आने वाले बच्चों के अभिभावक जागरूक हो: महिला आयोग

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है की  यदि देवभूमि में इस प्रकार के कार्यों से गंदगी का माहौल बनाया गया तो इसके किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा.इस कृत्य में लिप्त अपराधी चाहे कोई भी हो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इतना ही नहीं ऐसे स्पा सेन्टरों के मालिक या वहां नौकरी करने वाले कर्मचारी जो भी ही अनैतिक देह व्यापार में लिप्त सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी. महिला आयोग की अध्यक्षा ने यह भी कहा है कि पहाड़ से जो भी बेटियां शहरों में पढ़ने आ रही है उनके माता पिता की जिम्मेदारी है कि वो लगातार अपने बच्चों की निगरानी करें. क्योंकि कुछ बच्चे जल्द पैसा कमाने की चाह में अनैतिक कार्यों में लिप्त होकर जिंदगी खराब कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  जनसुरक्षा एवं बेहतर पुलिसिंग के मध्यनजर SSP देहरादून की राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक.. रात्रि गश्त,चेकिंग और नियमित सत्यापन पर ज़ोर..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें