(IMA) अंतिम पग पार कर भारतीयसेना को मिले 319 सैन्यअधिकारी, उत्तराखंड ने सेना को दिए 43जांबाज अफसर, सादगी के साथ संपन्न हुई पासिंग आउट परेड, राष्ट्रपति ने ली सलामी..

देहरादून

इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) देहरादून में आज पासिंग आउट परेड बेहद सादगीपूर्ण तरिके से सम्पन्न हुई । आज भारतीय थल सेना को 319 नए युवा जांबाजों की टोली मिल गई। इसके साथ ही मित्र देशों के 68 कैडेट भी पास आउट हुए। परेड के बाद 387 जेंटलमैन कैटेड बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बन गए हैं। मुख्य निरीक्षक के तौर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली, इस मौक़े राज्यपाल, मुख्यमंत्री धामी, मुख्य सचिव सहित डीजीपी के साथ सेनिको के परिजन भी IMA परिसर में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस के जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान..ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 25 जिंदगियाँ बचाने वाले ऊधमसिंह नगर में तैनात जवान नरेश जोशी को राष्ट्रपति द्वारा "जीवन रक्षा पदक"...

इनमें 319 युवा सैन्य अधिकारी भारतीय थलसेना को मिले हैं। जबकि 68 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालद्वीव, म्यांमार, तंजानिया व तुर्किमेनिस्तान की सेना का अभिन्न अंग बने हैं। इसके बाद देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 63 हजार 668 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं: सडक किनारे स्थित होटल/ढाबों/रेस्टोरेंटों/फूड स्टालों/फूड वैनों पर दून पुलिस का तापडतोड़ चैकिंग अभियान जारी…120 संचालकों पर कार्रवाई..बिना सत्यापन वाले 65 व्यक्तियों को थाने लाया गया..

इनमें मित्र देशों को मिले 2624 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। पीओपी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की समीक्षा की और पास आउट हो रहे जेंटलमैन कैडेटों से सलामी ली। उनके साथ में कमांडेंड लेफ्टिनेंट जनरल हरिन्द्र सिंह और स्वाॅर्ड ऑफ ऑनर विजेता आनमोल गुरुंग भी मौजूद रहे। इसके बाद भावी सैन्य अफसरों की भव्य मार्चपास्ट हुई। समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कैडेट्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Watch Live: विजय सम्मान रैली देहरादून से राहुल गांधी का संबोधन (Live)

राज्यवार कैडेटों की संख्या

उत्तर प्रदेश -45
उत्तराखंड -43
हरियाणा- 34
बिहार- 26
राजस्थान -23
पंजाब- 22
मध्य प्रदेश -20
महाराष्ट्र -20
हिमाचल प्रदेश- 13
जम्मू कश्मीर -11
दिल्ली-11
तमिलनाडु -7
कर्नाटक- 6
केरल -5
आंध्र प्रदेश- 5
चंडीगढ- 5
झारखंड -4
पश्चिम बंगाल -3
तेलंगाना- 3
मणिपुर- 2
गुजरात -2
गोवा- 2
उड़ीसा- 2
असम -2
मिजोरम- 2
छत्तीसगढ़- 2
मिजोरम -2

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें