ट्रांसफर: कोतवाली नगर और पटेल नगर के थाना प्रभारी बदले गए…ये होंगे नए प्रभारी..

निष्पक्ष व पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर देते हुए SSP दून की जनपद पुलिस को कड़ी चेतावनी..

देहरादून: एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा कोतवाली नगर और थाना पटेल नगर के थाना प्रभारी बदले गए हैं. एसएसपी के नए आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर से हटाकर पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.जबकि AHTU में कार्यरत इंस्पेक्टर प्रदीप पंत को नई जिम्मेदारी के रूप में नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  खुश खबर: पहाड़ को मिले पंख।उत्तराखंड के जिलों में,कई नई हेली सेवाय शुरू। कहाँ से कहाँ तक कितना देना होगा किराया ।देखिए किराया सूची..

जनपद देहरादून पुलिस को एसएसपी की कड़ी चेतावनी

बता दें की पटेल नगर के आईएसबीटी पुलिस चौकी घूसकांड के बाद एसएसपी देहरादून सख्त एक्शन में नजर आ रहे हैं. एसएसपी ने जनपद देहरादून पुलिस को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए है कि पारदर्शिता और निष्पक्ष पुलिसिंग में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे.. जनहित सुनवाई पुलिसिंग पर जोर देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने जनपद पुलिस के सभी थाना-चौकी सहित संबंधित अधिकारियों को इस विषय में कड़ी चेतावनी दी है..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून की सटीक रणनीति से अपराधियों के मंसूबे नाकाम..अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की 04 बड़ी घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा.. 05 संगीन क़िस्म के अपराधी गिरफ्तार.. क़ीमती जेवरात,सामान व नकदी बरामद… 

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें