
उड़ीसा से तस्करी कर ऊधमसिंहनगर में नशे की बड़ी खेप सप्लाई करने की फिराक में थे तस्कर, समय रहते UDN पुलिस ने धर दबोचे….बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये आंकी गई है।
उधम सिंह नगर: उड़ीसा राज्य से ट्रक में भरकर 588 किलो से अधिक अवैध गांजा तस्करी कर उधम सिंह नगर जनपद में सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. बरामद गंजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ 80 लाख आगे गई है. नशे किए खेप सुतली के गट्ठरों के बीच छुपाकर ट्रक लाई जा रही थी.. गोपनीय सूचना के आधार पर SOG रुद्रपुर और रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम की संयुक्त धरपकड़ कार्रवाई में इतनी बड़ी सफलता मिली है..


उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध कैंटर संख्या UP81 FT 5851 को रोका गया।वाहन में सवार व्यक्तियों को विधिक प्रावधानों के अनुरूप उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए राजपत्रित अधिकारी (क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर) की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर (ट्रक)में सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच अत्यंत सुनियोजित तरीके से छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक के कट्टों तथा तीन स्कूली बैगों में अवैध गांजा बरामद हुआ। पूरी कार्रवाई विधिसम्मत ढंग से करते हुए नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया
एसएसपी उधम सिंह नगर ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 188/2026 अंतर्गत धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश कर नशा तस्करों को जेल भेजा गया.
वही प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद गांजा उड़ीसा राज्य के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में स्थानीय तस्करों —को सप्लाई किया जाना था। पुलिस द्वारा उक्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं.
बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त देवभूमि” संकल्प को मजबूती देते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद उधमसिंहनगर में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में 18-04-2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रिकॉर्ड तोड मात्रा में अवैध गांजा पकड़ा गया.एसएसपी द्वारा नशा तस्करों को घर पकड़ करने वाली पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य हेतु 7,500/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई।”
गिरफ्तार नशा तस्कर का आपराधिक इतिहास:
उधम सिंह नगर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त संजय गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 449/2025 धारा 8/20/60/29 NDPS Act पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त थाना पुलभट्टा मुकदमा अपराध संख्या 52/ 2025 धारा 8/20/60 NDPS ACT में भी अभियुक्त के विरुद्ध नशा तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं।अब अभियुक्त की लगभग 03 करोड़ की अवैध नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति को भी सीज करने की कार्यवाही भी प्रचलित है.
बरामदगी का विवरण:
➡️ 18 अदद प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध गांजा
➡️ 03 स्कूली बैगों में अलग-अलग पैकेट में गांजा
➡️ कुल बरामद गांजा: 558.78 किलोग्राम
➡️ 01 अदद कैंटर वाहन संख्या: UP81 FT 5851
➡️ 05 अदद मोबाइल फोन
➡️ नगद धनराशि: ₹29,880/-
गिरफ्तार नशा तस्कर अभियुक्त
- संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी दूधिया नगर, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उम्र 38 वर्ष
- डीटू यादव पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला पीपल, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0), उम्र 26 वर्ष
- मोहित यादव पुत्र आदेश यादव निवासी ग्राम पीपल नगला, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी (उ0प्र0), उम्र 28 वर्ष.
🔹धरपकड़ पुलिस टीम:
➡️ उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी
➡️ उ0नि0 जीवन सिंह
➡️ कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह
➡️ कांस्टेबल कृष्णा टम्टा
➡️ कांस्टेबल पंकज बिनवाल (SOG)
➡️ कांस्टेबल ललित कुमार (SOG)
➡️ कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य SOG (विशेष तकनीकी सहयोग)
🚨 एसएसपी अजय गणपति का सख्त संदेश —
➡️ “जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध नशा/नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ”.











