गैंगस्टर एक्ट में वांटेड ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को STF ने मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार..

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पू्र्व में धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक धाराओं में 03 अभियोग भी हैं पंजीकृत…उत्तराखण्ड STF द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी:SSP, STF, उत्तराखंड..

देहरादून/ हरिद्वार/ मुजफ्फरपुर: गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे ₹25000// के इनामी अभियुक्त को उत्तराखंड एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के थाना छप्पार क्षेत्र, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है..STF के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश के विरुद्ध पू्र्व में धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक धाराओं में 03 अभियोग भी पंजीकृत हैं..अभियुक्त थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांटेड था.

यह भी पढ़ें 👉  Good News:प्रत्येक विकासखण्ड में 5-5 गांवों को बनाया जाए आदर्श ग्राम: मुख्यमंत्री धामी..ग्राम चौपालों के आयोजन में उच्चाधिकारी भी हों शामिल..

थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित था अभियुक्त।

उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 32 वर्ष, गैंगस्टर एक्ट के उक्त अभियोग में वांछित था.और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा NBW एवं धारा 84 BNSS के तहत कार्यवाही जारी की गई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार द्वारा ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था..STF टीम द्वारा अभियुक्त की लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं तकनीकी सर्विलांस की गई। इस दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर में चिन्हित की गई। सूचना पर STF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त ईनामी अभियुक्त थाना छप्पार क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर FDA की छापेमारी जारी..गोदाम में रखा 06 कुंतल पनीर आया संदेह के घेरे में..04 पनीर सेंपल सहित 06 मिल्क प्रोडक्ट जांच के लिए FSL भेजे गए..सस्ता पनीर डिमांड करने वाले होटल-रेस्तरांओं पर कार्यवाही कब ?..

गिरफ्तार अभियुक्त
दिनेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी- 36 कुआं के पास, ग्राम जय भगवानपुर, थाना छप्पार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश उम्र- लगभग 32 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  मौसम बना बीजेपी की महासंपर्क रैलियों में रोड़ा,चार रैलियां स्थगित..

गिरफ्तारी करने वाली STF टीम
1.निरीक्षक एन.के. भट्ट
2.उ0नि0 विद्या दत्त जोशी
3.हे0का0 सुधीर केसला
4.हे0का0 अनूप भाटी
5.हे0का0 प्रमोद कुमार
6.हे0का0 महेन्द्र नेगी
7.का0 कादर खान

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें