
देहरादून:रविवार को गड़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मुख्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह धामी ने शिरकत की..इस अवसर पर उन्होंने नेपाल त्रासदी पर शोक जताते हुए सादगी भरे अंदाज में मनाए गए हरितालिका तीज उत्सव में गोरखा समुदाय महिलाओं को शुभकामनाएं दी. गोर्खाली समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक विरासत की सुंदर झलक इस आयोजन में देखने को मिली।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज के इस पावन पर्व पर मातृशक्ति का उत्साह, उमंग और अपनी परंपराओं के प्रति समर्पण मन को आनंदित करने वाला रहा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा अमर शहीद कप्तान दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले आजाद हिंद फौज शहीद द्वार का शिलान्यास भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सपूतों के बलिदान और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।
मुख्यमंत्री धामी की पत्नी गीता धामी ने भी इस उत्सव पर शिरकत कर गोर्खाली समाज की मातृशक्ति एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी।उन्होंने सुंदर और आत्मीय आयोजन के लिए सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पतंजलि योगपीठ के सिद्ध आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण सहित गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहें..














