चिंतन:मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर DM-SSP का एक्शन…घटना क्षेत्र दिल्ली-देहरादून हाईवे का किया निरीक्षण, हादसों की वजहों पर मंथन; संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए सुरक्षा उपायों पर निर्देश..

देहरादून : दिल्ली-देहरादून हाइवे मोहब्बेवाला क्षेत्र में लगातार सड़क हादसों का आखिरकार पुलिस और जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है. बीते रोज सीमेंट से भरे ट्रक पलटने से जनहानि के उपरांत जिलाधिकारी और एसएसपी दून ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए सड़क दुर्घटनाओं के कारणों पर तकनीकी रूप से विचार विमर्श करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को यातायात सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए..

बता दें की 20 सितंबर 2026 कोमोहब्बेवाला क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए सोमवार 26 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी देहरादून व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से मोहब्बेवाला में राजमार्ग/घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया..निरीक्षण के दौरान उक्त क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का जायजा लेकर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए :-

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने वाली एजेंसियों के खिलाफ SSP देहरादून की सख़्ती जारी…एक और कंसलटेंसी फ़र्म के संचालक और उसके सहयोगियों के खिलाफ एक साथ 04 मुक़दमें दर्ज कर सख़्त कार्रवाई के निर्देश..

1- उक्त क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं के कारणों की विस्तृत एवं तकनीकी जांच की जाए।

2- सड़क इंजीनियरिंग, ब्लैक स्पॉट, ओवर स्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन जैसे सभी पहलुओं का विश्लेषण कर एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर क्लेमेंटाउन प्रभारी सहित सब-इंस्पेक्टर लाइन हाज़िर... शिशुपाल पाल राणा बने क्लेमेंटाउन ने नए थानाध्यक्ष.

3- दुर्घटनाओं के दृष्टिगत उक्त क्षेत्र में बड़े साइन बोर्ड लगाए जाये, जिससे चालकों को सावधानी पूर्वक वाहन चलाने हेतु जागरूक किया जाए।

4- रंबल स्ट्रइक ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए।

5- दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उक्त कार्य योजना का तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी, प्रशासन, NHAI, RTO व पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-देहरादून हाइवे मोहब्बेवाला क्षेत्र में बीते कुछ समय में एक के बाद एक कई जानलेवा सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है.. इसमें सबसे अधिक मालवाहक वाहन ट्रक /ट्राला के पलटने के हादसे किन्हीं कारणों से बदस्तूर जारी है. एक ही क्षेत्र में लगातार हो रहीं सड़क दुर्घटनायें चिंता का विषय बन गई है. यही कारण रहा की रविवार सीमेंट के ट्रक पलटने के उपरांत सोमवार देहरादून जिलाधिकारी और एसएसपी को मौके पर जाकर हादसों के कारणों की जांच कर सुरक्षा उपायों पर आवश्यक निर्देश दिए गए..

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: स्पा संचालक ने खुद को मारी गोली ,मौके पर मौत. जांच में जुटी पुलिस,पटेलनगर क्षेत्र का मामला.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें