दर्दनाक हादसा:मोहब्बेवाला में फिर से मालवाहक ट्रक बीच सड़क़ में पलटा,एक की दर्दनाक मौत…दो घायलों क़ो रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया..

हादसे के चलते घंटो देहरादून-सहारनपुर व दिल्ली हाइवे पर ट्रैफिक जाम होने से आवाजाही बाधित.. पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक आवाजाही को सुचारु किया..


देहरादून: मोहब्बेवाला हाइवे क्षेत्र में एक बार फिर से मालवाहक ट्रक पलटने की हादसा सामने आया है. इस हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में दो घायल अन्य लोगों को पुलिस राहत बचाव दल द्वारा रेस्क्यू कर समय रहते उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया गया. इस बार सीमेंट से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गया.इस हादसे में ट्रक क़ी चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गईं.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच रेस्क्यू में जुट गया. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.. इस हादसे के चलते घंटो देहरादून-सहारनपुर दिल्ली वाला हाइवे पर ट्रैफिक जाम होने से आवाजाही बाधित हुई,जिससे लोग परेशान रहे. हालांकि देहरादून पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से सारे अवरुद्ध हटाकर ट्रैफिक की आवाजाही को कुछ समय बाद सुचारु किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट: भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट..सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश:DM दून..

पुलिस के अनुसार ये घटना रविवार सुबह 8:30 बजे के आसपास की है.हरियाणा नंबर का एक सीमेंट से भरा मालवाहक ट्रक जैसे ही आशारोड़ी चेक पोस्ट पार कर देहरादून शहर की तरफ आ रहा था,तभी मोहब्बेवाला क्षेत्र में सड़क पर एक बाईक से टक्कर होने के बाद लगभग 200 मीटर आगे ये ट्रक अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गया.. इस हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों को रेस्क्यू का अस्पताल पहुंचाया गया. बीच सड़क पर ट्रक पलटने और उसमें सीमेंट कट्टे बिखरने से ट्रैफिक आवाजाही बाधित हुई.हालांकि पुलिस टीम द्वारा हाइड्रोलिक जेसीबी से रास्ता साफ कर कुछ समय बाद ट्रैफिक की आवागमन क़ो सुचारु किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही और चौतरफा घेराबंदी से पार न पा सके यूपी के लुटेरे..महिला से हुई चैन लूट का 4 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा..घटना को अंजाम देने वाले 02 बदमाश गिरफ्तार..लूटी गई चैन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद..

मोहब्बेवाला हाईवे क्षेत्र कई बार ओवरलोडिंग मालवाहक पलटने से हादसे..

यह कोई पहला मामला नहीं है,जब मोहब्बेवाला हाईवे क्षेत्र में कोई माल वाहक ट्रक पलटा हो,इससे पहले भी कई इसी तरफ के हादसे हो चुके है.. हर बार क़ी प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बाहरी राज्यों से देहरादून ओवरलोडिंग से आने वाले भारी भरकम लंबे ट्रक/ट्राला जैसे मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट जाते हैं जिससे न सिर्फ जान माल का नुकसान होता है बल्कि घंटो आवाजाही ट्रैफिक जाम से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है..

यह भी पढ़ें 👉  ख़ौफ़: हरिद्वार जिले में धामी सरकार का ख़ौफ़..बुलडोजर चलने से पहले स्वयं ही हटाई अवैध मजार की संरचना....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें