
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली मिलन: सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट और कार्यकर्ताओं संग मनाया खुशियों का त्योहार, संगठन की एकजुटता का दिया संदेश..
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी पदाधिकारियों, संगठन के सदस्यों और कार्यकर्ताओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।







मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।
सीएम धामी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार समाज को जोड़ने तथा आपसी आत्मीयता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन संगठनात्मक एकजुटता और आपसी संवाद को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए उत्तराखंड की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।











