पुलिसिंग:दीपावली पर भी ड्यूटी के मोर्चे पर डटी रही दून पुलिस! घर-परिवार छोड़ थाना राजपुर प्रभारी ने पुलिस टीम संग संभाली सुरक्षा की कमान, संवेदनशील इलाके में रातभर विशेष सतर्कता..

त्योहार की खुशियों के बीच जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, राजपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस की अतिरिक्त मुस्तैदी ने दिया सुरक्षा का भरोसा..

देहरादून: दीपावली के पर्व पर जहां पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी के बीच त्योहार की खुशियां मना रहा था, वहीं दून पुलिस जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। खासतौर पर थाना राजपुर क्षेत्र जैसे संवेदनशील इलाके में पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांग्रेस ने घोषित की 53 प्रत्याशियों की सूची. 17 सीटो पर मंथन जारी. *देखिए पूरी लिस्ट बस एक cilck*

इस दौरान थाना राजपुर प्रभारी पी.डी.भट्ट ने अपने घर-परिवार से दूर रहकर पुलिस टीम के साथ दीपावली मनाई और त्योहार के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और सक्रियता का उद्देश्य आतिशबाजी, भीड़भाड़ और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  *फिर आस्था पर भारी,कोरोना की बीमारी* मकर संक्रांति स्नान पर लगी रोक, हरकी पैड़ी जाने की नही होगी श्रद्धालुओं कोअनुमति..

दीपावली की रात जहां लोग अपने परिवारों के साथ त्योहार मना रहे थे, वहीं पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़कों पर तैनात रहे।

संदेश साफ है—जनता चैन से त्योहार मना सके, इसके लिए दून पुलिस अपने त्योहार और खुशियों से भी पहले ड्यूटी को रखती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: सहसपुर स्थित फैक्ट्री  में पुलिस की बड़ी रेड..ग्रीन हर्बल कंपनी कीआड़ में बन रही थी नशीली ड्रग्स.. कमर्शियल क्वांटिटी में नार्को ड्रग्स बरामद..तीन गिरफ्तार,पूछताछ जारी..

खबर सनसनी देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें