स्काउट-गाइड से युवाओं में विकसित होती है अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना: मुख्यमंत्री धामी..

स्थापना दिवस पर भारत स्काउट एवं गाइड के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित..

देहरादून: भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को स्काउट-गाइड का स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया तथा स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  Good News:प्रदेश में तीन नए स्थानों-यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से शुरू होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री धामी..देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’का भी किया शुभारंभ..

मुख्यमंत्री धामी ने स्थापना दिवस पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। स्काउट एवं गाइड युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध भी कराते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: अवैध नशा तस्करों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा...नेपाली मूल के दम्पत्ति सहित 03  तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल..अभियुक्तों के लाखों रुपये के अवैध मादक पदार्थ बरामद..

इस अवसर पर संस्था के प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवम्बर 1950 को हुआ था। उत्तराखण्ड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट और युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की जानकारी भी साझा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सफेदपोश अपराधियों पर दून पुलिस के लगातार प्रहार से हड़कंप..फर्जी रजिस्ट्री घोटालें गिरोह से जुड़ा एक और अधिवक्ता गिरफ्तार..अब तक 18 अभियुक्त सलाखों के पीछे..गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ जारी: एसएसपी

इस कार्यक्रम में अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी तथा गाइड योजना एवं इशा ठाकुर उपस्थित रहे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें