
माउंट जॉगिंग ट्रेक वाले 08 ट्रेकर्स का भी सकुशल रेस्क्यू..
उत्तरकाशी: वासुकीताल ट्रैक पर फंसे सभी 11 ट्रेकर्स को SDRF एवं अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों ने सफलतापूर्वक सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। जांच में सभी ट्रेकर्स स्वस्थ पाए गए।







SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी एवं सहायक सेनानायक संजय उप्रेती के नेतृत्व में SDRF टीम ने चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेकर्स तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित निकालकर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया।SDRF ने अन्य बचाव एवं राहत एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। वासुकीताल ट्रैक पर अब किसी अन्य ट्रेकर के फंसे होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार SDRF द्वारा चलाया गया रेस्क्यू अभियान पूर्ण कर लिया गया है।
माउंट जॉगिंग ट्रेक वाले 08 ट्रेकर्स का भी सकुशल रेस्क्यू.
वही माउंट जॉगिंग ट्रैक पर भी फंसे सभी 08 ट्रेकर्स का SDRF एवं अन्य राहत-बचाव एजेंसियों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया और ट्रेकर्स तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं, वासुकीताल से भी रेस्क्यू अभियान जारी है, जहां अब तक 08 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला जा चुका है।









