मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन,शासन के आईएएस विभागध्यक्ष भी करेंगे जेन ज़ी से संवाद,CM धामी को देंगे श्रेष्ठ विचारों कि रिपोर्ट..18 सितम्बर क़ो कार्यक्रम में युवाओं को मिलेगी 2-2 लाख क़ी स्कॉलरशिप…

देहरादून: मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के संवाद अभियान के समापन का अवसर भी ख़ास होने वाला हैं, कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड? विषय पर 267744 निबंध लिख कर सरकार को सुझाव देने वाले इन विद्यार्थियों मे से चयनित 140 छात्र छात्राओ के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 18 सितम्बर को संवाद करेंगे।
संवाद से पहले वरिष्ठ आईएएस जो कि विभिन्न विभागो के प्रमुख भी हैं वो भी इस जेन जी युवाओं के साथ संवाद करें ऐसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देशित किया है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, वन पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, आईटी, पर्यटन, महिला बाळ विकास आदि विभागों के प्रमुख पहले युवाओ के साथ बैठकर उनके सुझावों को सुनेंगे उसके उपरांत मुख्यमंत्री को अवगत कराएँगे..मुख्यमंत्री धामी कह चुके हैं कि युवा विद्यार्थियों के विचारों को सरकार अपनी नीति निर्धारण का हिस्सा बनायेगी.।

यह भी पढ़ें 👉  तीर्थ नगरी हरिद्वार में बदलती डेमोग्राफी को लेकर संत समाज में चिंता व्याप्त..साध्वी प्राची ने DM हरिद्वार को दिया ज्ञापन.सरकारी जमीनों में निर्मित अवैध संरचनाओं को हटाने की मांग..

140 युवा विद्यार्थियो को मिलेगी 2 लाख तक कि करियार स्कालरशिप:
सीएम युवा विद्यार्थी मंथन अभियान कि शुरुआत 10 अगस्त को हुई थी जिसमे मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से संवाद कर राज्य के विकास में विचार भेजनें का आग्रह किया था और ये घोषणा कि थी कि श्रेष्ठ विचार देने वाले युवा विद्यार्थियों को 12 वी के बाद उनके करियार कोचिंग के लिए दो लाख रु तक कि स्कॉलरशिप दी जाएगी.।

देश में पहली बार युवा विद्यार्थियों के साथ व्यापक संवाद:

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: White Collar Criminal's पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही.अरबों रुपये के लैंड-फ्रॉड मामलें अन्तर्राज्यीय ठग-बाबा अमरीक सहित 07 अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई…जल्द संपत्ति ज़ब्त की कार्रवाई....SSP देहरादून के नेतृत्व में राजपुर पुलिस ने सबसे पहले कसा गैंग पर शिकंजा..

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन अभियान देश का पहला ऐसा अभियान है जिसमे राज्य के करीब 3 लाख ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियो में से 267744 विद्यार्थीयों ने अपने विचार सरकार को ऑनलाइन पोर्टल पर भेज कर अपनी भागेदारी का प्रमाणपत्र हासिल किया. इनमे से 140 श्रेष्ठ विचार व्यक्त करने वाले युवाओं का चयन एक विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया है.. Cm धामी ने स्वयं विद्यार्थियों के पास जाकर विभिन्न नगरो में उनके लिखें विचारों पर उनकी राय जानी है..।

मुख्यमंत्री धामी कहते है-युवा ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे..

मुख्यमंत्री धामी कहते हैं हम इन्हे इंडियन जेनरेशन मानते हैं,और इनके साथ वैचारिक मंथन करने से बहुत से नये विचार जाने हैं ये पीढ़ी उत्तराखण्ड का भविष्य हैं.कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखण्ड? विषय पर सार्थक सकारात्मक संवाद हुआ हैं.अब इस अभियान के अंतिम चरण में हमने शासन के वरिष्ठ आईएएस को भी शामिल किया हैं कि वो भी इनके साथ बैठकर इनके विजन को इनके विचारों को सुने, अच्छे विचारों को हम अपनी नीतियों में शामिल करेंगे, हमारी सरकार, युवाओं के साथ संवाद में विश्वास के साथ चलती रही है, पीएम मोदी ने जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन दिया हैं, देव भूमि के युवा भी इसमें अपना योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रजिस्टार रिकॉर्ड रूम गड़बड़ी मामलें में CM धामी के हस्तक्षेप उपरांत DM का सख्त रुख़,गड़बड़झाला करने वाले जल्द नेपेंगे.. देहरादून के अलावा विकासनगर और ऋषिकेश रिकॉर्ड रूम पर भी कड़ी निगरानी !

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें