सख्त एक्शन: जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर CM धामी का बड़ा प्रहार… दूषित पेयजल मामले में 06 इंजीनियर निलंबित..विभागों में मचा हड़कंप!

एक दिन पहले ही फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में की थी कड़ी कार्रवाईजनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं :CM

देहरादून/नैनीताल :उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन जारी है। सोमवार को जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति और अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर उत्तराखण्ड जल संस्थान और पेयजल निगम के 06 वरिष्ठ और कनिष्ठ इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। राज्य में जन स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी: नल के पानी में आ रहा थी बदबू,सफाई के लिए टंकी खोली तो मिली नौकर की लाश।पुलिस जांच में जुटी।

एक दिन पूर्व ही सीएम धामी ने NEET UG 2026 की राज्य केंद्रीयकृत काउंसिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर प्रवेश लेने के मामले में सख्त एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब तक इस मामले में शामिल 08 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त किए जा चुके हैं,और उनकी प्रवेश प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है।

वही जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड होने की शिकायत मिली तो मुख्यमंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी अफसरों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाने का आदेश दिया। इसी क्रम में जिला प्रशासन नैनीताल की रिपोर्ट के आधार पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इनमें जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता, नैनीताल जल संस्थान के सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता तथा पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता तथा कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी गिरफ्तारी: 2024 के महंत हत्याकांड का ₹50 हजार का इनामी STF के शिकंजे में.. यूपी से दबोचा गया वांटेड,घर की कुर्की के बाद भी था फरार..

जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं :CM


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है, ऐसे में जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता के हितों की अनदेखी करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। सभी विभागाध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों को इस संबंध में बार-बार निर्देशित भी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहत:बैंक के कर्जदारों को बड़ी राहत !..रिजर्व बैंक ने आज रेपो दरों में कटौती की घोषणा की.. मासिक किश्तों का बोझ कम होगा..बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ेगा जिससे डिमांड और खपत बढ़ेगी एवं मदीं दूर होगी: निवेश/वित्त सलाहकार...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें