केदारनाथ-गौरीकुंड क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश में 07 लोगों की मौत..दुर्गम घटना वाले क्षेत्र में रेस्क्यू पर SDRF और NDRF ..

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा  हादसा हो गया, जब केदारनाथ रूट पर आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया.. इस दुःखत हादसें में एक मासूम बच्ची सहित 07 लोगों की मौत की आशंका जताई गई है..यह घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है.हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे..

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार से अपहरण हुई लड़की को पुलिस ने पंजाब से किया बरामद,साजिशन अपराध कारित करने वाला अभियुक्त भी गिरफ्तार..

घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं. SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं. घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:प्रॉपर्टी बेचने के लालच में PM-CM के साथ ही देहरादून SSP को IG बताकर अखबारों में भ्रामक विज्ञापन देने वाले "प्रव्या डेवलपर्स" पर दर्ज मुकदमा..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें