पुलिसिंग को मजबूत व महिला पुलिस को सशक्त बनाने के लिए उधमसिंह नगर SSP की पहल पर जनपद पुलिस को प्रदान किए 17 नए वाहन..

उधमसिंह नगर: आज 29 दिसंबर 2023 को हंस फाउंडेशन द्वारा एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ मंजुनाथ टीसी के अनुरोध पर पुलिसिंग को मजबूत व महिला पुलिस को ज्यादा सशक्त करने के लिए हंस फाउंडेशन द्वारा 17 स्कूटी वाहन जनपद पुलिस को उपलब्ध कराए गए..ऐसे में प्राप्त वाहनों से जनपद उधमसिंहनगर के विभिन्न थानों और शाखाओं में जो महिला पुलिसकर्मी है उनके द्वारा गश्त एवं ड्यूटी निभाया जाएगा..

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC पेपर लीक प्रकरण: प्रश्न पत्र के फोटो आगे भेजने वाली साबिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

 उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ के अनुसार महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, शांति व्यवस्था व शहरी क्षेत्र में जो महिला संबंधी अपराध होते हैं उन पर अंकुश लगाने में इन नए वाहनों से काफी सहायता मिलेगी..एसएसपी द्वारा जनपद पुलिस की ओर से हंस फाउंडेशन को वाहन प्रदान करने के आभार ज्ञापित किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी रजिस्ट्री घोटाला:आरोपी एडवोकेट देवराज की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से भी खारिज़..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें