यूपी के नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा वार…31 लाख से अधिक कीमत की अवैध स्मैक के साथ बरेली के 02 ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार…

देहरादून:लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड में सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही विशेष अभियान के तहत जोर-जोर से चल रही है. इसी क्रम में देहरादून पुलिस ने उत्तर प्रदेश बरेली के 02 ड्रग्स पेड़लरों को 31 लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ धर दबोचा हैं..पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों ड्रग्स तस्कर बरेली (यूपी) के रहने रहने वाले हैं जो बरेली से ड्रग्स लाकर देहरादून की सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया और शिक्षण संस्थानों के छात्रों को टारगेट कर ऊंचे दामों ड्रग्स बिक्री करने में सक्रिय थे..

बता दें आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम के लिए प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दियेे गये हैं.. इसी क्रम में 19 मार्च 2024 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान 02 अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया,अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से लगभग 31 लाख 40 हजार रू कीमत की 104 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई.दोनों तस्करों के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: मुनस्यारी-कौसानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा टेम्पो ट्रेवल, 5की मौत 7घायल..

इंडस्ट्रियल एरिया और शिक्षण संस्थानों के छात्रों को टारगेट

सेलाकुई पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया गया कि वे दोनों बरेली के निवासी हैं.और जल्दी पैसा कमाने के लालच में उनके द्वारा अवैध मादक पदार्थो की अलग-अलग स्थानों पर तस्करी की जाती है,उनके द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया और शिक्षण संस्थानो को टारगेट किया जाता है,जहां पर उन्हें मादक पदार्थो के मुंह मांगे दाम मिल जाते है. वे लोग बरेली से सस्ते दामों पर स्मैक खरीदकर ऐसे स्थानो पर उंचे दामो में बेच देते है, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो जाता हैं. आज भी वे उक्त स्मैक को बरेली से खरीदकर देहरादून स्थित इंडस्ट्रियल एरिया तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को को बेचने के लिये आये थे, पर पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सामग्रियों में मिलावट का कारोबार तेज,FDA ने छापेमारी कर 4 कुंटल नकली पनीर किया नष्ट, 08 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे..

गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर..

1- फुरकान पुत्र शराफत जावेद राजा पब्लिक स्कूल फरकपुर, थाना फरीदपुर, बरेली उम्र 20 वर्ष..

2- मोहम्मद फरमान पुत्र इलियास ग्राम नौगांव थाना फरीदपुर, जनपद बरेली, उम्र 19 वर्ष ..

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन जरूरी: देहरादून पुलिस का सत्यापन को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन जारी..शहरी क्षेत्र के 38 मकान मालिकों पर ₹3 लाख 80 हजार का जुर्माना..

बरामदगी:

1- 104 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 31 लाख 40 हजार रू)..

2- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें