भीड़ का फायदा उठाकर वांटेड ने एसएसपी संग खिंचाई फोटो,अब जाएगा जेल.. सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर:SSP

हरिद्वार:जब भी किसी जनपद में नये विभागाध्यक्ष/मुखिया का आगमन होता है तो आमजन द्वारा नए मुखिया को बधाई शुभकामना संदेश दिया जाता है.वही अगर नवागंतुक मुखिया की आम शोहरत बेहतर हो तो बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शिष्टाचार भेंट में फूलों का गुलदस्ता आदि के साथ अधिकारी संग फोटो खिंचवाने की होड़ सी लगी रहती है.इसी बीच कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर नए अधिकारी संग फोटो को सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से उसका दुष्प्रचार अपनी साख को बेहतर एवं गलत तरीके से लाभ कमाने में लगाते हैं. और अपने साथ के लोगो में नए अधिकारी से मधुर संबंध होने का ढोंग करने का प्रयास करते हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ-आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण..स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है,इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारीःDM

ऐसे ही भीड़ का फायदा उठाकर एसएसपी हरिद्वार संग खिंचाई अपनी फोटो को गलत नीयत के साथ प्रचारित करने में पीरपुरा मंगलौर निवासी सलमान नाम का अभियुक्त चिन्हित हुआ है..अभियुक्त के खिलाफ पहले कोतवाली मंगलौर में धारा 8/21/27a/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं और वह वर्तमान में वांटेड है. ऐसे में हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह  के निर्देश पर अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी के लिए न सिर्फ एनबीडब्ल्यू लिया गया है. बल्कि उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार ईनाम की घोषणा भी की गई हैं…

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक: गुलदारों के बीच बर्चस्व की जंग, सड़क पर भिड़ गए दो गुलदार,संघर्ष का वीडियो वायरल...

सोशल मीडिया पर भी हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर:एसएसपी

वह इस पूरे प्रकरण को लेकर हरिद्वार एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि ऐसे लोग यह न सोचें कि  किसी अधिकारी संग फोटो खिंचवाकर वे उसका फायदा उठा सकते हैं. अपराधियो को बचने के लिए कोई जगह नही मिलेगी.वही फेसबुकिया और सोशल मीडियाबाजो पर भी हरिद्वार पुलिस की सतर्क नजर हैं..

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC परीक्षा घोटाले के वांटेड अभियुक्तों के गाँव ढिंढोरा पीट घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बजा हरिद्वार पुलिस का डंका,देखिए कैसे ढोल नगाड़ों से मुनादी कर हुआ कुर्की का ऐलान..

  एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित करते हुए इस प्रकार के असामाजिक सभी लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है जो सोचते हैं कि भीड़ का फायदा उठाकर वह अधिकारी संग फोटो खिंचा लेंगे. और इस जालसाजी से आम जनता को धोखे में डालेंगे. एसएसपी ने उक्त सलमान पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई एवं उसकी कुंडली खंगालने के लिए कोतवाली मंगलौर को सख्त निर्देश दिए है..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें