सख़्ती:शिक्षा के माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का डंडा तेज..शिक्षा के मंदिर को यदि बनाया व्यवसाय का अड्डा,तो प्रशासन कर देगा मान्यता निरस्त..दो स्कूलों को नोटिस जारी,तो एक स्कूल प्रिंसिपल को किया तलब…

निजी स्कूलों की मनमानी एवं कुटिल आचरण पर जिला प्रशासन सख्त..

स्कूलों में अनियमितता की शिकायत,डीएम के निर्देशों पर जांच जारी..

बच्चों की किताबें, ड्रेस और फीस को लेकर स्कूल जारी करें स्पष्ट एडवाइजरी..

किसी भी दुकान से बच्चों की किताबें व ड्रेस खरीद सकते अभिभावक..

देहरादून: (12 अप्रैल, 2025) जनपद देहरादून में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ाने और किसी एक चिन्हित दुकान से कॉपी-किताब सहित ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रूख इख्तियार किया है.. जिला प्रशासन की कोर टीम स्कूल में इन सभी प्रकरणों की छानबीन में जुटी है. जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर स्कूल संचालकों द्वारा नियमों का पालन और शिकायतों का समाधान न करने पर ऐसे स्कूलों की मान्यता निरस्त की जा सकती है..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:SSP देहरादून ने ड्रग्स माफियां की तोड़ी क़मर….देहरादून में पहली बार किसी सक्रिय ड्रग्स माफियां के खिलाफ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन करते हुए करोडों की अवैध सम्पत्ति को कराया फ्रीज..दो अन्य ड्रग्स माफियाओं पर कार्रवाई जारी..
Oplus_16908288

किसी स्कूल को नोटिस तो एक स्कूल के प्रिंसिपल को तलब

वही शिकायत मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शुक्रवार को सेंट जोसेफ, पायनियर, संत कबीर एकेडमी, फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूल संचालकों को समीक्षा के लिए बुलाया.. फ्लावर डेल और माउंट लिट्रा स्कूल द्वारा बैठक में प्रतिभाग न करने पर दोनों स्कूलों को नोटिस जारी किया गया..जबकि संत कबीर स्कूल से सक्षम अधिकारी नहीं भेजे जाने पर 15 अप्रैल को स्कूल प्रिंसिपल को तलब किया गया है.. 

मुख्य विकास अधिकारी ने निजी स्कूल संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि स्कूल फीस के लिए आरटीई एक्ट और प्रोविजन के अनुसार तीन वर्षाे में अधिकतम 10 प्रतिशत तक ही फीस बढ़ाई जा सकती है. स्कूल संचालक किसी भी दशा में अभिभावक और बच्चों को किसी एक निश्चित दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य न करें. फीस, ड्रेस और किताबों को लेकर अभिभावकों को स्पष्ट एडवाइजरी जारी करें कि अभिभावक अपने बच्चों के लिए किसी भी दुकान से किताबें और ड्रेस खरीद सकते है. मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे सभी स्कूल जहां पर इस प्रकार की शिकायतें मिल रही है,उनमें शिक्षण मानकों की गहनता से जांच की जाए.अभिभावकों से वार्ता करें और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान कराया जाए..जिला प्रशासन द्वारा इससे पूर्व एन.मैरी, सेंट जोसेफ, ज्ञानंदा एवं अन्य स्कूलों से मिली विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें 👉  सावधान: उत्तराखंड में डेंगू का डंक. इस गावँ में ड़ेंगू ने मचाया कहर.. ड़ेंगू पीड़ितों की संख्या लगभग 100 के करीब ..

वही ईसी रोड स्थित श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य द्वारा अपने ही स्कूल के कक्षा 8वीं के एक छात्र को 9वीं कक्षा में प्रवेश न दिए जाने,और अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत और इस संबंध में उच्चाधिकारियों से संतोषजनक वार्ता न करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन समिति से स्कूल प्रधानाचार्य के स्थान किसी अन्य व्यक्ति को प्रधानाचार्य पद पर तैनात करने हेतु त्वरित कार्रवाई करने को कहा है. बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद एवं निजी स्कूलों के संचालन मौजूद रहें..   

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एक और बड़े जमीन घोटाले का दून पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश...टी-स्टेट की 12.5 एकड़ भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की हेराफेरी..रजिस्टार ऑफिस की मिली भगत से हुआ जालसाज़ी का खेल: पुलिस....रजिस्टार हेल्पर सहित असम के टिंबर मर्चेंट गिरफ्तार .. मास्टरमाइंड एडवोकेट इमरान फरार.. कई लोगों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार ! ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें