बड़ी घटना.. UPCL लापरवाही के चलते लाइनमैन की हुई दर्दनाक मौत..खंबे में काम करते वक्त शटडाउन को ओपन कराने से हुई घटना..

एक बार फिर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL )की घोर लापरवाही आई सामने…

देहरादून : सेलाकुई क्षेत्र में बुद्धवार (22 जुलाई 2026)शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास ऊर्जा विभाग (UPCL )लापरवाही के चलते लाइनमैन की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार शिमला बाईपास रोड से सटे ग्राम शेरपुर निवासी लाइनमैन मनीष सेलाकुई क्षेत्र में एक कंप्लेंन कों वर्कआउट करने के लिए स्थानीय बिजली एक्सचेंज से शटडाउन कर कर खंभे में काम कर रहा था. तभी बिजली एक्सचेंज से लाइन को चालू कर दिया गया और इसी दौरान पोल में काम कर रहा लाइनमैन मनीष खंबे पर झूलस लटक गया. और देखते ही देखते उसके दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने एक बार फिर ऊर्जा उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की घोर लापरवाही की पोल खोल दी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर इलाके के एक्सेन, एसडीओ, जेई सहित अन्य अधिकारी पहुंचे हैं. जानकारी यह भी मिल रही है कि मरने वाला लाइनमैन मनीष ठेकेदार के अंदर काम करता था.और उसे दबाव में लेकर देर शाम तक काम कराया जा रहा था. इतना ही नहीं इसके बाद घोर लापरवाही के चलते बिजली की लाइन चालू कराने से इतनी बड़ी घटना हो गईं.. यूपीसीएल सूत्रों के अनुसार घटना का विभागीय लापरवाही के चलते घटना शिकार हुआ मनीष 30 से 35 साल का था,और वह ठेकेदार के अंडर लाइनमैन का काम कर रहा था.फिलहाल इस मामलें में संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा घटना को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है. यह खबर विद्युत विभाग (UPCL )के सूत्रों द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर प्रसारित की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी के शराब डिपो पर FDA की टेड़ी नज़र, इम्पोर्टेड और कंट्री मेड 7 शराब कम्पनियों सेंपल कलेक्ट कर टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए...

ताजा खबर के अनुसार 23 जुलाई 2026 को मृतक के परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है..सूत्रों के अनुसार मृतक के परिवार को ₹800000 की धनराशि, मुआवजा के तौर पर दो किस्तों में देने की बात पर आश्वासन दिया गया है हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है जानकारी के अनुसार मृतक लाइनमैन ठेकेदार के अंदर काम करता था. शेरपुर ग्राम निवासी मृतक की पांच बेटियां एक पुत्र है. विभागीय लोगों द्वारा आज मृतक का अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी यह भी मिल रही है कि अभी इस मामले में शिकायत न मिलने पर कोई पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  Operation Crack Down : 2071 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन..अनियमितता पाये जाने पर 272 व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान.. ₹27 लाख 20 हज़ार का जुर्माना..एसएसपी देहरादून के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक युद्स्तर पर सत्यापन कार्यवाही..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें