बड़ी ख़बर: दिनदहाड़े हरिद्वार ज्वेलरी शोरूम में करोडों की लूट..बंदूक की नोक पर लुटेरें शोरूम से बेशकीमती ज़ेवरात लेकर हुए फरार.. गोली भी चली..पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी..

देहरादून: हरिद्वार के ज्वालापुर रानीपुर मोड़ स्थित “श्री बालाजी ज्वेलर्स” शोरूम में रविवार दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों बड़ी लूट की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आज 1 सितंबर 2024 की दोपहर लगभग 1:00 बजे 5 से 6 बाइक सवार बदमाश कपड़ें से मुँह ढके “श्री बालाजी ज्वेलरी” शोरूम दाखिल हुए,और एकाएक मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों रुपए के बेशकीमती जेवरातों को लूटकर कर गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गए.. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 5 करोड़ के जेवरात डकैती की इस घटना में लुट गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  Good News: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक (सराहनीय सेवा) से नवाजे जाएंगे देहरादून के पुलिस कप्तान-अजय सिंह..ADG सहित कुल 06 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मीयों को राष्ट्रपति मेडल.

सीसीटीवी फ़ुटेज

Oplus_0
Oplus_131072

ज्वेलरी संचालक बाल बाल बचे

हरिद्वार (पंचपुरी) सर्राफ़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने लूट की घटना को लेकर बताया कि बदमाशों ने बालाजी ज्वैलर्स शोरूम के मलिक के ऊपर भी गोली चलाई.हालांकि वह बाल बाल बच गए. रविवार होने के कारण आज शोरूम का सुरक्षा गार्ड भी छुट्टी में था. बदमाश मोटरसाइकिल से अचानक शोरूम में घुसे और इसके बाद मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए बंदूक की नोक पर शोरूम से करोड रुपए की ज्वेलरी लूट ली गई. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है. सर्राफा अध्यक्ष मित्तल के मुताबिक ज्वेलर्स लूट वारदात की पहली घटना नहीं है.लगभग 2 साल पहले भी इसी क्षेत्र में ऐसे ही बदमाशों द्वारा ज्वेलर्स शोरूम को लूटा गया था..

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल झील में पर्यटक और नाविकों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल..

सीसीटीवी फुटेज और FSL की टीम छानबीन में जुटी..

जानकारी के अनुसार फिलहाल लूट कि वारदात के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल में जांच पड़ताल कर छानबीन में जुटी है.साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर लुटेरों की पहचान कर तलाश जारी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिंकजा: फर्जी लोन एप के जरिए देशभर में अवैध वसूली  कॉल सेंटर का पर्दाफाश.. महाराष्ट्र के औरंगाबाद में Raid..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें