
उत्तराखंड में बाहर आये अपराधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ताकि वे यहाँ शरण न ले सकें:STF, SSP…ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तराखण्ड में शरण लेने वाले अपराधियों पर शिकंजा..
उत्तराखण्ड एसटीएफ,पंजाब पुलिस और ऊधमसिंह नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर से पंजाब का वांटेड अपराधी गिरफ्तार।
देहरादून/ उधम सिंह नगर: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए अवैध हथियार और ड्रग्स की तस्करी में शामिल पंजाब के मोस्ट वांटेड अपराधी को उत्तराखंड एसटीएफ ने उधम सिंह नगर के बाजपुर से गिरफ्तार किया है. उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब पुलिस सहित उधम सिंह नगर पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन के तहत हुई इस धरपकड़ में गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.. पुलिस के अनुसार पंजाब से फरार भगोड़ा अभियुक्त ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, अमृतसर (पंजाब) का निवासी है.

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब बॉर्डर में हथियार और ड्रग्स की सप्लाई में शामिल था गिरफ्तार अभियुक्त :STF
उत्तराखंड STF, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बार्डर पर ये हथियार व ड्रग्स पहुँचाये गयी थी,तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे.इसी बीच उत्तराखण्ड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखण्ड में जनपद ऊधमसिंह नगर में होने की सूचना दी गयी जिसपर एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया,आज तड़के एसटीएफ उत्तराखंड व पंजाब पुलिस की एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चलाये गये ज्वाइंट ऑप्रेशन में बाजपुर के केशवनगर से इस अपराधी को गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ के उपरान्त पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया, विस्तृत पूछताछ सम्बन्धित राज्य पंजाब के द्वारा की जायेगी।
STF एसएसपी अजय सिंह ने यह बताया कि 23 मई,2026 को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) अमृतसर एवं बीएसएफ (BSF) टीम द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह कार्रवाई ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी के आवास पर रेड की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए, जिनमें शामिल हैं—
🔹 कुल 12 अवैध पिस्टल
- 03 बरेटा (Beretta) पिस्टल
- 03 जिगाना (Zigana) पिस्टल
- 06 मेड इन चाइना पिस्टल
🔹 20 मैगजीन
🔹 लगभग 900 ग्राम हेरोइन
राज्य में बाहर आये अपराधियों व गैंगस्टरों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है ताकि वे यहाँ शरण न ले सकें:एसएसपी एसटीएफ
बता दे कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों के भगोड़े अपराधियों/गैंगस्टरों की धरपकड़/गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 15/06/2026 को प्रातः उत्तराखण्ड एसटीएफ व पंजाब पुलिस व बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑप्रेशन में जनपद ऊधमसिंह नगर के मौहल्ला केशवनगर, बाजपुर से पंजाब के भगोड़े/वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर FIR No. 111 dated 23.05.2026 u/s 21-C, 25 NDPS Act, 25 Arms Act PS ANTF SAS Nagar में पंजीकृत है।
गिरफ्तार अपराधीः-
ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, भारत वाज ग्रोसरी स्टोर के निकट, दाना मंडी के पीछे, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी









