ब्रेकिंग: कोर्ट रूम से फाइल चुराता पकड़ा गया वकील..हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल ! ..

देहरादून के ADJ6th कोर्ट में हैरान करने वाला वाकया बुद्धवार दोपहर उस समय सामने आया,जब कोर्ट रूम से एक वकील फ़ाइल चुराता हुआ पकड़ा गया.. सूत्रों के अनुसार दरसल आरोपी वकील जब कोर्ट रूम से फाइल चुरा रहा था,तभी समय रहते जज साहब ने उसे देख लिया और तत्काल ही वकील को हिरासत में लेते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव को जानकारी देकर बुलाया. बताया जा रहा हैं कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने भी इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए आरोपी वकील से पल्ला झाड़ उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए कोर्ट को ख़ुद निर्णय लेने की सलाह दी.. हालांकि अब इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है..

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: सहस्त्रधारा नदी में बहने से दो युवकों की मौत..बामुश्किल एक की बची जान…दिल्ली निवासी दोनों मृतक..

फिलहाल आरोपी वकील को हिरासत में लेकर किस वजह से कोर्ट रूम से सम्बंधित केस की फाइल चुराई जा रही थी इस बात की जांच पड़ताल की जा रही है.. बताया जा रहा है कोर्ट रूम से फाइल चोरी करने वाला वकील दिल्ली का हैं,जो देहरादून कोर्ट आया था..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF ने किया कमाल,03 करोड़ 60 लाख कीमत की स्मैक के साथ यूपी का बड़ा तस्कर दबोचा..पेंट ब्रश बनाने की आड़ में उत्तराखंड में ड्रग्स तस्करी का जाल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें