
देहरादून : सोमवार 20 जुलाई 2026 को दोपहर 14.00 बजे से शाम 17.00 तक पर्वतीय क्षेत्रों में स्थापित जल विद्युत परियोजना के कुँड बैराज से सिल्ट फ्लैशिंग हेतु सभी गेटों से पानी छोडे जाने सम्बन्धित सूचना परियोजना प्रबन्धक माध्यम से ज़ारी की गई है. ऐसे में यमुना नदी का जलस्तर व जलप्रवाह बढ़ने की पूर्ण संभावना है। इसी क़ो देखते हुए विकासनगर पुलिस द्वारा यमुना नदी के आस-पास निवासरत लोगों को लाउड हेलरों के माध्यम से इस सम्बन्ध में सूचित करते हुए इस दौरान नदी क्षेत्र से स्वयं एवं अपने जानवरों को दूर रखने के संबंध अवगत कराया जा रहा है..










