बद्रीनाथ की चरण पादुका उफ़नती नदी के खरतनाक धारा में फ़ंसे साधुओं को SDRF ने बहादुरी से किया सकुशल रेस्क्यू..उफ़नती तेज धारा का ख़तरनाक रेस्क्यू-वीडियो..

बद्रीनाथ: 07 अगस्त 2024 की शाम को कोतवाली बद्रीनाथ से एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि कुछ साधु चरण पादुका के पास रास्ता भटक गए हैं..इस सूचना पर तुरंत SDRF की एक रेस्क्यू टीम 07:10 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई.रेस्क्यू टीम ने कठिन और दुर्गम पहाड़ी रास्ते पर 03 किलोमीटर का पैदल ट्रैक करते हुए मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम को मौके पर स्थितियां विपरीत मिली,घटनास्थल पर साधु उफनती हुई तेज वेग से चलती बरसाती धारा के दूसरी ओर फंसे हुए थे.लेकिन SDRF टीम ने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए बरसाती धारा के बीच में फंसे साधुओं तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की. इसके बाद राहत बचाव दल ने अपनी तत्परता और कुशलता से कार्य करते हुए, कुछ ही समय में चरण पादुका पहुंचकर वहाँ फंसे हुए साधुओं को बहादुरी से सकुशल रेस्क्यू किया.

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस मुख्यालय हुआ सख्त..भूमि संबंधी धोखाधड़ी मामलों में रेंज IG स्तर पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश..सभी SSP/SP's को इन संवेदनशील मामलों में नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश...

 रेस्कयू वीडियो

रेस्कयू किये गए साधु..

1. बाबा सर्वेश्वर, उम्र 32 वर्ष, निवासी खाम चौक।

2. जितेंद्र गिरी महाराज, उम्र 38 वर्ष।

3. शिवानंद सरस्वती, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाताल गंगा लांची।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखत: पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में आकर देहरादून में तैनात पुलिस जवान की दर्दनाक मौत.. 2 साल पहले ही हुए थे उत्तराखंड पुलिस में भर्ती..

4. बाबा हरिलाल, उम्र 82 वर्ष, निवासी खाम चौक।

SDRF रेस्क्यू टीम ने इन साधुओं को सुरक्षित आश्रम में पहुँचाया.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें