
प्रत्येक फाइल पास करने के ₹10,000/-रिश्वत वसूली गई..
बागेश्वर: उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विभाग (उरेडा) में सोलर प्लांटों की (J.I.R.) की 4 फ़ाईलें पास करने के एवज 40,000 रूपये रिश्वत लेने वाले में उरेडा परियोजना अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने ट्रैप कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.. मामला जनपद बागेश्वर का है, उरेडा परियोजना अधिकारी धीरेंद्र पटवाल पुत्र स्व उदय सिंह पटवाल निवासी राजनगर,पीरूमदारा,रामनगर (नैनीताल) को शिकायतकर्ताओं से 40,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. अब इस प्रकरण में गिरफ्तार अधिकारी से विस्तृत पूछताछ चल अचल संपत्ति की जांच सहित आगे की विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है..

गिरफ्तार उरेडा परियोजना अधिकारी…☝️
प्रत्येक फाइल पास करने के ₹10,000/-रिश्वत वसूली गई..
विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस)में शिकायत की गई थी कि,जनपद बागेश्वर में उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विभाग एजेंन्सी (उरेडा) में सोलर प्लांटों की (J.I.R.) कार्यालय में काफी समय से उनकी 04 फ़ाईलें लम्बित है. इन फाईलों कों पास करने के एवज में परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र पटवाल द्वारा प्रार्थी से प्रति फाइल के 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.यानी 04 लंबित फाइलों के लिए 40,000 रुपये की मांग की जा रही है. विजिलेंस को शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत के पैसे नहीं देना चाहता और ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को पकड़वाना चाहता है..
उक्त शिकायत प्रथम दृष्टया जांच में सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता (विजिलेंस )अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया. विजिलेंस हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये शुक्रवार24 जुलाई 2026 को अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पटवाल पुत्र स्व- उदय सिंह पटवाल निवासी राजनगर पीरूमदारा रामनगर जनपद नैनीताल हाल परियोजना अधिकारी, उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर को शिकायतकर्ता से 40,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है,और विजिलेंस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
विजिलेंस निदेशक की आमजन से अपील
निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मुरूगेशन महोदय द्वारा अपील की गयी है कि सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नम्बर-1064 एवं व्हाट्सएप हैल्प लाइन नम्बर-9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।









