देहरादून: किराए के फ्लैट्स में चल रहे सेक्स रैकेट का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश..महिला सहित  04 ब्रोकर गिरफ्तार..फ्लैट्स को ब्रोथल के तौर पर चलाया जा रहा था..

02 पीड़िता को किया गया रेस्क्यू.. पैसों का लालच देकर बुकिंग में होटल व स्पा सेंटर में भेजा जाता था.. skkoda  व अन्य साइट्स पर दिए गए थे मोबाइल नम्बर.. 

सभ्य समाज के बीच अनैतिक गतिविधियो को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त.. ऐसे लोग होंगे सलाखों के पीछे : एसएसपी देहरादून..

देहरादून पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने थाना बसंत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट में छापेमारी की कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला सहित 04 ब्रोकर्स को गिरफ्तार किया है.. पुलिस के अनुसार सत्य विहार (विजय पार्क) के फ्लैट नम्बर 538 में छापेमारी कार्रवाई के दौरान एक महिला व तीन पुरुष लगातार व्हाट्सएप व सोशल मीडिया साइट के माध्यम से अनैतिक कार्य के लिए होटल वेस्पा में लड़कियों को भेजने के लिए बुकिंग करके रेट तय कर रहे थे..जांच में यह भी पता चला कि फ्लैट में लड़कियां लाकर यहां से होटल वॉइस सपा में भी लड़कियां सप्लाई की जा रही थी..इसके आगे की इन्वेस्टिगेशन करने पर जानकारी मिली कि सेक्स के धंधे में लायी जाने वाली लड़कियां दिल्ली सहित अलग-अलग राज्यों से इस फ्लैट में लायी जाती हैं.ओर फिर यहाँ से अनैतिक कार्य के लिए ग्राहकों को सप्लाई दी जाती है..ऐसे में पुलिस की AHTU टीम द्वारा रेड कार्यवाही के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों को धारा 3/4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाना बसंत विहार में मुकदमा पंजीकृत कराया गया.. वही इस कार्यवाही में दिल्ली निवासी 02 पीड़ित लड़कियों को मौके रेस्क्यू किया गया.. 

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने ली थानों में Weapon Drill की Class….Basic Tactics का कराया अभ्यास..मसूरी में पुलिस पर हुई आकस्मिक फायरिंग की घटना के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों की Weapon Handling की क्षमता को परखा..

 देहरादून एसएसपी अजय सिंह द्वारा बीते दिनों अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे.इसी क्रम में AHTU टीम ने थान बसंत विहार पुलिस के साथ मिलकर बसंत विहार के सत्य विहार कॉलोनी में छापेमारी की..क्योंकि पुलिस को इस इलाकें के क्षेत्रवासियों व आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि फ्लैट नंबर 538 पर कुछ माह से अनैतिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं.. इसी सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकार नगर के नेतृत्व में AHTU टीम द्वारा आज रविवार (8 अक्टूबर 2023) को अचानक फ्लैट नंबर 538 के लाइन नंबर सत्य विहार विजय पार्क पर डॉबीज दी गई तो फ्लैट में तीन महिला व तीन पुरुष मिले..सभी अपने मोबाइलों के माध्यम से अनैतिक व्यापार बुकिंग के लिए चैट कर रहे थे.. 

यह भी पढ़ें 👉  Video: कांग्रेस दफ्तर में बवाल, आपस मे भिड़े कार्यकर्ता, पूर्व राज्यमंत्री की कर दी पिटाई. वीडियो हुआ वायरल..

 गिरफ्तार अभियुक्त

1. राजू पुत्र रंजीत निवासी मकान नंबर 1735 ग्राम प्रतापगढ़ थाना बल्लबगढ़ हाल निवासी 538 विजय पार्क लेन नंबर बी,सत्य विहार.. उम्र 26 वर्ष .

यह भी पढ़ें 👉  आंध्र प्रदेश से टाटा सूमो में 90 किलो अवैध गाँजा लाकर ऋषिकेश सप्लाई करने वाले गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार. पुलिस को डोईवाला निवासी आका की तलाश.

2.राहुल पाटिल पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी वाल्मीकि बस्ती कावली रोड निकट सरकारी शौचालय थाना कोतवाली नगर देहरादून. उम्र 29 वर्ष .

3. मोनिश पुत्र यामीन निवासी बदरपुर बॉर्डर थाना बदरपुर निकट बस अड्डा मूलनिवासी मेरठ चुंगी थाना लिसाड़ी गेट. उम्र 21 वर्ष. 

4.रानी गुप्ता पत्नी राजू गुप्ता उर्फ रामू गुप्ता निवासी दिल्ली मंगोलपुरी एफ 2 थाना कला मंदिर. उम्र 24 वर्ष.

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें