देहरादून: सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर भ्रामक सूचना फैलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दून पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा…कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर उसे देहरादून शहर का बताते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का किया प्रयास…

वन विभाग की तहरीर IT act सहित IPC की धाराओं में कार्यवाही..

कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का एक वीडियो वायरल करते हुए उसे देहरादून शहर का बताते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का किया जा रहा था प्रयास..

वन विभाग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में आई0टी0 एक्ट तथा आई0पी0सी0 की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया मुक़दमा..

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून SSP की नकली दवा कंपनियों पर सर्जिकल स्ट्राइक..दिल्ली-फार्मा कंपनी के नाम से नकली दवाएं देशभर में सप्लाई होने का पर्दाफ़ाश..करोडों का अवैध कारोबार ध्वस्त..29 लाख से ज्यादा नकली दवा/कैप्सूल्स.लाखों की मशीनें.करोड़ो रुपए का ट्रांजेक्शन फ्रीज.

देहरादून:राजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बालक पर हमला किए जाने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर राजपुर और रायपुर पुलिस द्वारा वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दिन रात नियमित रूप से प्रभावित इलाके में गस्त करते हुए लोगों को सावधानी बरतने के लिए सचेत किया जा रहा है….वही दूसरी तरफ आज कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का एक वीडियों प्रसारित कर उक्त वीडियो को देहरादून का बताते हुए आमजन के मध्य भय व्याप्त करने का प्रयास किया गया,जिससे इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम में लगी एजेंसीज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है..ऐसे के दून पुलिस ने उक्त वायरल वीडियो के संबंध में वन विभाग की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 469/186 IPC व धारा – 65 आई0टी0 एक्ट में मुक़दमा पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई: अवैध खनन पर कोताही बरतने वाले चौकी इंचार्ज सहित 03 पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज…SSP बोले-जनहित पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें